फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: चुनावी रंजिश में प्रधान की गोली मारकर हत्या, तालाब किनारे खड़ी थी बाइक, SP ने गठित की हैं चार टीमें

Thu, 27 Jul 2023 03:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 6
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के शहबदिया में बुधवार रात नौ बजे के करीब ग्राम प्रधान की चुनावी रंजिश के चलते गोलीमार कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने खुलासे के लिए चार टीमें लगाई है।

शहबदिया प्रधान रमाकांत दोहरे उर्फ रिंकू(37) पुत्र लालाराम रात आठ बजे के करीब घर से एक साथी के साथ बाइक से निकला था। कुछ देर बाद वह घर से पांच सौ मीटर दूरी पर तालाब के पास बाइक खड़ाकर फोन पर किसी से बात कर रहा था। इसी बीच पीछे से आए अज्ञात हमलावरों द्वारा उसके सिर पर वार कर दिया गया।

एक हमलावर को खेतों की ओर भागते हुए गांव के उदयवीर ने देखा। जब वह घटना स्थल पर पहुंचा तो प्रधान का शव खून से लथपथ पड़ा था। इस पर उसने परिजनों को जानकारी दी। रात नौ बजे के करीब प्रधान की हत्या की जानकारी मिलते ही एसपी चारु निगम, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

2 of 6
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला
कुछ लोगों से चल रही थी रंजिश
पुलिस ने घटना स्थल पर आसपास छानबीन की। मौके से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि चुनाव के बाद से ही गांव के कुछ लोगों से उसकी रंजिश चल रही थी। परिजनों व भाई ने रंजिश के चलते ही हत्या किए जाने की बात कही है। पति की मौत के बाद पत्नी सीनू व अन्य परिजनों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

3 of 6
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला
प्रधान का सिर बुरी तरह क्षत विक्षत
एसपी चारु निगम ने बताया कि प्रधान का सिर बुरी तरह क्षत विक्षत है। प्रधान को गोली मारी गई या फिर किसी धारदार हथियार से वार किया गया। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। परिवार को लोग जो तहरीर देंगे। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

4 of 6
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद गांव में फैली दहशत
शहबदिया में ग्राम प्रधान के सरेआम हत्या किए जाने से लोगों में दहशत फैल गई। काफी देर तक गांव के लोग घरों से बाहर नहीं निकले। पुलिस के पहुंचने के बाद लोग बाहर निकलने की हिम्मत जुटा सके। इस बीच पुलिस ने कई लोगों से घटना के के कारणों के बारे में पूछा। मगर दहशतजता लोग ठीक से बोलने के लिए तैयार नहीं दिखे।
विज्ञापन

5 of 6
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित
सरेआम प्रधान की हत्या किए जाने के मामले में एसपी चारु निगम ने कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस, एसआेजी के साथ चार टीमें लगाई गई हैं। इधर पुलिस की टीमें संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए रात भर कई ठिकानों पर दबिश देती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला
रात भर गांव में रहा पुलिस का कड़ा पहरा
प्रधान की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद गांव में तनाव का माहौल दिखा। गोली बारी के बाद भले ही कुछ लोगों में खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं दिखाई दे रही थी। मगर घटना को लेकर परिवार के साथ कुछ सगे संबंधियों में रोष था। तनाव का माहौल देखते हुए रात भर पुलिस गांव के लोगों पर नजर गड़ाए रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें