कानपुर के शेयर कारोबारी की पत्नी एकता गुप्ता (32) की हत्या कर शव को जिलाधिकारी आवास परिसर में छिपाने वाले आरोपी जिम ट्रेनर विमल ने पुलिसिया पूछताछ में हत्या की बात कबूली है। एकता हत्याकांड में गिरफ्तार जिम ट्रेनर विमल कुमार उर्फ विमल सोनी ने पुलिस की पूछताछ में कहा कि मेरा एकता से अफेयर हो गया था। घटना के कुछ दिन पहले मेरी शादी तय हो गई थी, रोका भी हो गया था। इस बात की भनक लगने के बाद से एकता नाराज थी, वह न तो खुद मेरे साथ शादी करना चाहती थी और मेरी होने भी नहीं दे रही थी। इसलिए मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा, तो साजिश के तहत एकता को मार डाला।