फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता हत्याकांड: मां के साथ आखिरी नींद होगी...मुझे पता नहीं था, कहते ही तेज आवाज से रो दी बिटिया, ये भी कहा

Wed, 30 Oct 2024 06:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कारोबारी कही पत्नी के हत्याकांड में सामने आया है कि एक रात पहले एकता के पास सोने के लिए बच्चे झगड़े थे। फिर एकता को सुबह जिम जाने से भी रोका था। 24 जून की सुबह बच्चों ने मना किया कि मम्मी थक गई हो आज न जाओ जिम।
विज्ञापन
1 of 9
जिम ट्रेनर विमल सोनी - फोटो : amar ujala

कानपुर में एकता की हत्या जिस दिन हुई, उससे ठीक एक रात पहले बेटे और बेटी के बीच में मां के साथ सोने को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों ही मां से लिपटकर सोने की जिद कर रहे थे। अंत में एकता बीच में लेट गई और दोनों को ही अपने अगल-बगल लिटाकर सुला लिया। दोनों को ही यह नहीं पता था कि जिस मां की बाहों में वह आपस में झगड़े के बाद सो रहे हैं वहां दोबारा सोना उन्हें कभी नसीब नहीं होगा।

अगली सुबह यानी 24 जून को जब एकता जिम जाने के लिए तैयार होने लगी तो बच्चों की नींद टूट गई। दोनों ने ही जिम न जाने की जिद की, लेकिन एकता उन्हें यह कहते हुए अकेले छोड़कर चली गई वह जिम से जल्दी लौटकर आ जाएगी। मां के उस वायदे के बाद बच्चे फिर सो गए लेकिन न तो एकता को पता था और न ही बच्चे जानते थे कि वह अब दोबारा कभी नहीं मिल सकेंगे।

विज्ञापन

2 of 9
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

पति राहुल ने बताया कि एकता ही पूरे घर की कर्ताधर्ता थी। कौन क्या खाएगा, किसे क्या पसंद है, कहां घूमने जाना है या भविष्य के लिए क्या-क्या प्लान करना है, सब कुछ एकता ही तय करती थी। बताया कि जब एकता के मरने की खबर पता चली तो बच्चों को नहीं बताया। हालांकि मोबाइल पर मेरे बेटे ने जब मां की फोटो के साथ खबर देखी तो चीखकर रो दिया।

विज्ञापन

3 of 9
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला

मम्मी ने कहा था, 25वीं सालगिरह पर ग्रैंड पार्टी करेंगे
एकता की बेटी ने बताया कि पूरा परिवार 23 जून को एक रिश्तेदार की शादी की 25वीं सालगिरह की पार्टी में गए थे। कार्यक्रमा काफी बड़ा था। हम सब ने वहां काफी मजा किया। लौटते समय मम्मी ने कहा था कि हम अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर इससे ज्यादा आलीशान आयोजन करेंगे। हम लोग भी बहुत खुश थे... बस ये नहीं पता था कि यह डिसाइड करने के बाद खुद उन्हीं की वजह से वह प्लान कभी पूरा नहीं हो सकेगा।

4 of 9
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला

बीमार हुई तो पड़ोसी होकर भी रखा मां की तरह ध्यान
एकता की पड़ोसी शिक्षिका ने बताया कि एकता बहुत ही जल्दी सब पर विश्वास कर लेती थी। वो बहुत इमोशनल भी थी। समाजसेवा के साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों में भी आगे रहती। मैं बीमार हुई तो एकता ने मां की तरह मेरा ध्यान रखा। खाना-पीना सबकुछ एकता करती, मैंने मना भी किया लेकिन उसने कहा कि पड़ोसी होकर इतना तो कर ही सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 9
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

ऑफिसर्स क्लब में हैं चार कमरे और चार इनडोर गेम्स
एकता गुप्ता का कंकाल जिस ऑफिसर्स क्लब से मिला है, उसमें कुल चार कमरे हैं। इनमें तीन कमरों में बिलियर्ड्स, टेबिल टेनिस, बैडमिंटन कोर्ट है जबकि चौथे कमरे में जिम का सामान है। टर्फ फ्लोर बनी हुई है। ऑफिसर्स क्लब में कोई भी केयर टेकर नहीं है बल्कि एक माली ही पूरे परिसर की देखरेख करता है।

विज्ञापन

6 of 9
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
एक चाभी रहती है कैंपस में, तो दूसरी रहती थी विमल के पास
क्लब की एक चाभी कैंपस में रहती थी, जबकि दूसरी विमल के पास। ये इसलिए संभव हुआ क्योंकि शहर में पूर्व में तैनात रहे एक डीएम ने उसे एक्सरसाइज कराने के लिए बुलाना शुरू कर दिया। फिर धीरे-धीरे उसका दखल और प्रभाव बढ़ता चला गया और वह डीएम कंपाउंड में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गया।
विज्ञापन

7 of 9
kanpur murder case - फोटो : amar ujala
लड़कियों के साथ आता-जाता था विमल
उसका रुतबा इतना हो गया कि वह कभी भी परिसर में बेरोकटोक आ जा सकता था। एकता के पति राहुल गुप्ता का आरोप है कि विमल आए दिन नई लड़कियों के साथ वहां आता-जाता था। दोस्तों को बुलाकर पार्टी भी करता था, लेकिन अफसरों से नजदीकी होने की वजह से उससे कोई सवाल-जवाब नहीं करता था।

8 of 9
पति राहुल(दायं) व अन्य - फोटो : अमर उजाला
एकता के पति को दिया था सरकारी नौकरी लगवाने का ऑफर
एकता ने 2022 जून में अपने पति को भी ग्रीनपार्क में जिम जॉइन कराया था। उस समय तक एकता और विमल की काफी अच्छी जान पहचान हो गई थी। इसी के चलते जब विमल की राहुल से मुलाकात हुई। पता चला कि उसकी डीएम कार्यालय में अच्छी पैठ थी। वह अक्सर महिलाओं से कहता भी था कि कैसा भी काम लेकर आओ मैं करवा दूंगा। राहुल ने बताया कि जब वह जिम जाते थे, तो वह किसी न किसी बहाने से बात करने की कोशिश करता। कहता था कि आप बहुत सीधे हो। उसने सरकारी नौकरी लगवाने का भी ऑफर ददा था।
विज्ञापन

9 of 9
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला


इन सुलगते सवालों का जवाब नहीं मिल पाया
  • परिसर में प्रवेश के तीन गेट हैं, विमल किस गेट से अंदर गया?
  • अगर मेन गेट से भीतर गया तो फुटेज क्यों नहीं देखे गए?
  • ऐसा क्या था, जिसकी वजह से विमल को कोई रोकता नहीं था?
  •  विमल के पास ऑफिसर्स क्लब की चाभी क्यों रहती थी?
  • आखिर किसे बचाने के लिए वारदात स्थल बदला जा रहा है?
  • क्या विमल के साथ परिसर में रहने या काम करने वाला कोई शामिल है?
  • कुछ रहस्य ऐसे, जिसकी जांच में पुलिस आगे क्यों नहीं बढ़ रही है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें