फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता हत्याकांड: जिम ट्रेनर के तीन मोबाइलों में मिलीं कई महिलाओं से आपत्तिजनक चैट

Tue, 29 Oct 2024 11:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Murder Case: पुलिस हत्याकांड के आरोपी के फोन की दो साल की चैट रिकवर करने में जुटी है। एकता और विमल की अबतक की चैट में किसी निखिल का नाम सामने आया है।
विज्ञापन
1 of 6
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस निवासी शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता की हत्या का आरोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी रंगीन मिजाज निकला। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसके पास से बरामद तीन मोबाइल फोन में एक दर्जन से ज्यादा महिलाओं संग आपत्तिजनक चैट मिली हैं। यह भी पता चला है कि महिलाएं उसकी आर्थिक जरूरत भी पूरी करती थीं। एकता और विमल के बीच हुई करीब दो सौ पन्नों की चैट पुलिस को मिल चुकी हैं। इस चैट में पति राहुल के नाम के साथ ही निखिल नाम के युवक के बारे में भी दोनों के बीच बातचीत मिली है। निखिल का नाम लेकर विमल और एकता के बीच कई बार बातचीत और तकरार हुई। निखिल के बारे में फिलहाल पुलिस के पास जानकारी नहीं है, न ही परिजन उसके बारे में बता सके हैं।

खास बात यह है कि सभ्य समाज में अच्छी न कही जाने वाली इस बातचीत में दोनों तरफ से अपनी-अपनी बातें कही गई हैं। इसमें रिश्तों में तल्खी से लेकर दोनों के रिलेशन, परिवार, बच्चों, पति व स्वास्थ्य-फिटनेस को लेकर भी चर्चा है। पुलिस अब पिछले करीब दो साल की चैट्स को रिकवर करने के लिए व्हाट्सएप इंडिया से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन

2 of 6
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
महिला पसंद का नाश्ता और खाना लातीं , विमल बनाता था प्रोटीन शेक
हत्यारोपी विमल सोनी ग्रीनपार्क में जिम करने के लिए आने वाली महिलाओं से खास अंदाज में मिलता था। एक्सरसाइज के दौरान उन्हें खास तवज्जो देने के अलावा किसी की खूबसूरती तो किसी की मेहनत की तारीफ करता। साथ ही उन्हें फिटनेस के टिप्स देता। महिलाएं उससे सुबह बात कर उसकी पसंद का नाश्ता और खाना तक लेकर आतीं। वहीं, वह भी महिलाओं के लिए खुद प्रोटीन शेक बनाकर लाता। ये सब बातें उसकी फोन की चैट्स में मिली हैं। उसकी गैर मौजूदगी महिलाओं को अखरती थी और ज्यादातर महिलाएं उससे ही एक्सरसाइज के टिप्स लेना पसंद करती थीं। इसके बदले में महिलाएं उसकी आर्थिक मदद भी करती थीं।

 
विज्ञापन

3 of 6
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
एकता के इर्दगिर्द घूमता रहता था विमल
पुलिस ने जिम के पुराने सीसीटीवी फुटेज निकलवाए हैं। फुटेज में वैसे तो विमल कई महिलाओं को एक्सरसाइज के टिप्स देता दिखा, लेकिन एकता के जिम में रहने के समय वह उसके ही इर्द-गिर्द रहता था। 24 जून को भी वह एकता के साथ अन्य महिलाओं को जिम कराता रहा। उसके बाद एकता और विमल दोनों अलग-अलग रास्तों से कार तक पहुंचे थे। लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों के रिश्तों को लेकर जिम में कानाफूसी होने लगी थी।

 

4 of 6
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
विमल होटलों में धोता रहा बर्तन, पुलिस कई जिम में तलाशती रही
पेशे से जिम ट्रेनर होने की वजह से जब विमल फरार हुआ तो पुलिस फोटो लेकर उसे देशभर के जिम में तलाशती रही। हालांकि पूछताछ में पता चला कि वह किसी शातिर अपराधी की तरह अपनी पहचान छुपाते हुए करीब चार महीने तक शहर दर शहर घूमता रहा और पुलिस से बचने के लिए मोबाइल बंद किए रहा। इस दौरान उसने लुधियाना और दिल्ली के होटलों में वेटर के तौर पर काम किया। साथ ही इस दौरान मृत पिता के बैंक खाते से बीस हजार रुपये निकालकर अपना खर्च चलाता रहा। हालांकि पुलिस ने उस खाते को फ्रीज करा दिया। खाते में करीब आठ लाख रुपये मिले हैं। पुलिस दो साल का स्टेटमेंट निकलवा रही है ताकि यह पता चल सके कि यह रकम कहां से आई।

सात दिन का मांगा कस्टडी रिमांड
विवेचक ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर मंगलवार को विमल का सात दिन का कस्टडी रिमांड मांगा है। पुलिस का मानना है कि कम से कम पांच दिन का कस्टडी रिमांड मिल सकता है। समय बर्बाद न हो इसके लिए तमाम पुलिस कर्मियों को सवाल तैयार करने के लिए लगाया गया है। पूरी विवेचना के इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य तैयार किए जाएंगे। साथ ही पुलिस पूछताछ की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी करेगी। इसमें अब अनसुलझे सवालों को शामिल किया जाएगा।

 
विज्ञापन

5 of 6
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
बहन को कॉल करने की गलती कर पुलिस की गिरफ्त में आ गया विमल
कहते हैं कि अपराधी कितना भी शातिर हो, वह कुछ न कुछ गलती जरूर कर बैठता है। कुछ ऐसा ही हुआ विमल के साथ। हत्या के बाद चार महीने तक फोन बंद रखकर फरारी काटते रहे विमल ने अपनी बहन को फोन किया और उसी की वजह से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दरअसल, गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले से पुलिस लगातार विमल की बहन से पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान एक दिन विमल ने बहन को एक मोबाइल नंबर से कॉल कर दिया। उसी कॉल पर बात करने के दौरान ही पुलिस को बहन के जरिये विमल की सटीक लोकेशन मिल गई और पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। हालांकि गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में विमल ने तीन सब इंस्पेक्टरों के साथ गुत्थम गुत्था भी हुआ। हालांकि फोर्स पहुंचने के बाद उसे दबोच लिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kanpur murder case - फोटो : amar ujala
फरारी में मदद करने वाले बन सकते हैं सह आरोपी
एकता के लापता होने से लेकर उसका कंकाल मिलने तक के दौरान कई लोगों ने विमल की मदद की है। अब पुलिस इन सबको सह आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार विमल की बहन पुलिस के रडार पर है। विमल फरार होने के दौरान महोबा निवासी एक रिश्तेदार के घर गया और वहां से लगातार बहन के संपर्क में रहा। वहीं, भांजे से बैग मंगवाया और उसे लेकर रावतपुर तक गया जहां उसे दस रुपये देकर घर जाने के लिए छोड़कर वह फिर ऑफिसर्स क्लब समेत कई अन्य जगह गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें