Kanpur News: एकता हत्याकांड में पीड़ित परिवार सिर्फ आरोपी विमल को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है। भाइयों ने कहा कि कल भाई दूज का त्यौहार है…बहन की याद आ रही है। उनके साथ जो हुआ भगवान करे किसी के साथ ना हो और विमल जैसे अपराधी को फांसी की सजा दी जाए।
एकता हत्याकांड मामले में शुक्लागंज के ऋषि नगर मोहल्ले में रहने वाली उनकी मां सुनीता गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से उनकी बेटी को तड़पा-तड़पा कर विमल ने मारा है। उस तरह से उसे भी तड़पा-तड़पा कर फांसी की सजा दी जाए। तभी उनकी आत्मा को शांति मिलेगी और परिवार को न्याय मिलेगा।
मृतका के माता-पिता ने स्थानीय पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें उन पर भरोसा कम है, जिसके लिए उच्च जांच एजेंसी सीबीआई से मामले की जांच कराई जाए। कहा कि डीएम कंपाउंड में रहने वाले लोग भी घटना में शामिल है, बस जांच सही हो।
विज्ञापन
2 of 10
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 24 जून से कानपुर की रहने वाली राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता गायब थी। उसका कंकाल कानपुर जिला अधिकारी कंपाउंड में पुलिस ने बरामद किया। इसके बाद शुक्लागंज में रहने वाले उनके परिवार और माता-पिता ने पुलिस पर कई गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया।
विज्ञापन
3 of 10
kanpur murder case
- फोटो : amar ujala
विमल को भी तड़पा-तड़पाकर मारा जाए
मां सुनीता ने बताया कि उनकी बेटी को विमल ने तड़पा कर मारा है। उन्हें न्याय तभी मिलेगा जब विमल को भी इसी तरह फांसी पर लटका कर तड़पा कर मारा जाए। डीएम कंपाउंड में रहने वाले लोगों की जांच हो क्योंकि घटना में कहीं ना कहीं वह भी शामिल है।
4 of 10
ekta murder case
- फोटो : amar ujala
सीबीआई करे मामले की जांच
उन्होंने आशंका जताई है की घटना में बड़े पद पर रहने वाले लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए उन्होंने सीबीआई से मामले की जांच करने की बात कही है। पिता गणेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि एकता की शादी साल 2010 में उन्होंने बड़े ही धूमधाम से की थी, क्योंकि वह उनकी इकलौती बेटी थी।
विज्ञापन
5 of 10
Kanpur Ekta Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं
एकता का परिवार बहुत ही सुख और शांति से जीवन व्यतीत कर रहा था, लेकिन एक पल में सब कुछ खत्म हो गया। यह कहते हुए पिता फफक कर रोने लगे और बोले कि उन्हें न्याय चाहिए स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं है, क्योंकि घटना की शुरुआत से ही पुलिस की ओर से जो मदद उन्हें मिलनी चाहिए थी।
विज्ञापन
6 of 10
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
भाई बोले- बहन की याद आ रही है
वह नहीं मिली जिसके लिए वह प्रधानमंत्री पीएमओ कार्यालय मुख्यमंत्री योगी दरबार के अलावा महिला आयोग तक शिकायत कर चुके थे। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। बड़े भाई हिमांशु गुप्ता और आदित्य गुप्ता ने बताया कि कल भाई दूज का त्यौहार है…बहन की याद आ रही है।
विज्ञापन
7 of 10
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
विमल को फांसी की सजा दी जाए
उनके साथ जो हुआ भगवान करे किसी के साथ ना हो और विमल जैसे अपराधी को फांसी की सजा दी जाए। बता दें कि मामले में पुलिस हर पहलु की बारीकी से जांच कर रही है। वहीं, तथ्यों के आधार पर केसे से जुडे़ लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
8 of 10
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
ये था पूरा मामला
सिविल लाइंस के गोपाल विहार बिन्नी विला सोसायटी में कारोबारी राहुल गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी एकता गुप्ता (32) इसी साल 24 जून को रोज की तरह ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिम करने गई थी। इसके बाद से लौटकर नहीं आई।
9 of 10
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
बहला-फुसला कर ले जाने की दर्ज कराई थी रिपोर्ट
कारोबारी ने कोतवाली थाने में रायपुरवा के शक्कर मिल खलवा निवासी जिम ट्रेनर विमल सोनी के खिलाफ पत्नी को बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि जिम ट्रेनर ने पत्नी को प्रोटीन शेक के साथ नशीला पदार्थ दिया। इसके बाद उसे कार से लेकर चला गया था।
डीएम कम्पाउंड में बरामद हुआ कंकाल बना शव
पति राहुल गुप्ता और भाई हिमांशु को कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम को जानकारी दी कि विमल सोनी को गिरफ्तार किया गया है। विमल सोनी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने एकता की हत्या कर शव दफना दिया था। देर रात तक एडिश्नल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था हरीश चंदर क्लब परिसर की खोदाई कराने के लिए डटे रहे और आखिर में एकता का शव मिलने पर परिजनों ने उसकी शिनाख्त भी कर ली।