फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र: व्रत की थाली पहुंचेगी आपके घर, दिल खुश कर देगा रेस्टोरेंट संचालकों का ये स्पेशल ऑफर

Wed, 03 Apr 2019 02:03 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
नवरात्र (फाइल फोटो)
चैत्र नवरात्र छह अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। व्रत रखने वाले भक्तों के लिए रेस्टोरेंट संचालक इस बार भी स्पेशल थाली लेकर आए हैं। इनकी कीमत 250 रुपये से शुरू है। ऑनलाइन ऑर्डर कर थाली अपने घर भी मंगवा सकते हैं। इसके लिए होम डिलीवरी करने वाली कंपनियों से इन्होंने बात भी कर ली है। 
विज्ञापन

2 of 6
नवरात्र (फाइल फोटो)
कुछ ऐसी होगी स्पेशल फलाहारी थाली
मिठास रेस्त्रां के मालिक पंकज गुप्ता ने बताया कि इस नवरात्र उनके यहां स्पेशल फलाहारी थाली मिलेगी। करीब 250 रुपये की थाली में अरबी, लौकी, पनीर, चिप्स, नमकीन, सिंघाड़े के आटे की पूड़ी, एक मिठाई होगी।  
विज्ञापन

3 of 6
नवरात्र (फाइल फोटो)
इसके अलावा आलू पनीर के पकौड़े, दही बड़े भी लोगों को पसंद आते हैं। इसके चलते स्पेशल थालियों में इन्हें भी शामिल किया गया है। छेना और दही बड़े भी इस स्पेशल थाली में होंगे। पंकज कहते हैं कि इस बार थाली की डिलीवरी ऑनलाइन भी होगी।

4 of 6
नवरात्र (फाइल फोटो)
एक थाली में होंगे 11 आइटम
पंडित रेस्त्रां के मैनेजर मोहित ने बताया कि इस बार फलाहारी थाली में खाने के 11 आइटम होंगे। अरबी मखाने की सब्जी, काजू, सिंघाड़े की सब्जी, केले की सब्जी, कई तरह के पकौड़े और पापड़, काजू मखाना, अनानास का रायता, सिंघाड़े के आटे की पूड़ी रहेगी। इसके अलावा तंदूरी स्नैक्स, फ्रेंच फ्राइस, आलू चाट भी लोगों की पसंद है। स्पेशल थाली में इन्हें भी शामिल किया गया है। थाली 300 रुपये से शुरू है। इस बार ऑनलाइन डिलीवरी भी की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
नवरात्र (फाइल फोटो) - फोटो : self
स्टारटर से लेकर स्पेशल थाली तक
नवीन मार्केट स्थित सागर रत्ना के मालिक अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि यह पहली बार है जब नवरात्र में स्पेशल मेन्यू के साथ मार्केट में आ रहे हैं। स्टारटर, डोसा से लेकर स्पेशल थाली भी शामिल है। सब कुछ ऑनलाइन भी डिलीवर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवरात्र (फाइल फोटो) - फोटो : SELF
नवरात्र इडली, साबूदाना वड़ा, अदरकी पनीर टिक्का आदि जहां स्टारटर में शामिल है। वहीं नवरात्र मसाला डोसा, नवरात्र पनीर डोसा व स्पेशल नवरात्र डोसा भी है। इसके साथ ही 270 रुपये में नवरात्र एक्जीक्यूटिव थाली है, जिसमें शाही पनीर, आलू टमाटर, सामक चावल, सिंघाड़ा व कूटू की पूड़ी, खीरा रायता व साबूदाना पापड़ है। 310 रुपये में नवरात्र डीलक्स थाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें