फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बोरवेल में गिरी मासूम, लबों पर एक ही दुआ... मौत को मात देकर सलामत निकले सीमा, जवान घायल

Thu, 04 Apr 2019 04:18 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी, बच्ची की फाइल फोटो, जवान घायल - फोटो : अमर उजाला
यूपी में फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। मंगलवार को शाम करीब चार बजे खेलते समय आठ साल की बच्ची 60 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरी। जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी। प्रशासन की सूचना पर सेना के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। इस दौरान देर रात तक सांसद विधायकों के साथ ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर शख्स मासूम की सलामती के लिए दुआएं कर रहा है।

आगे की स्लाइड में पढ़िए पल-पल की अपडेट

 
विज्ञापन

2 of 10
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह करीब 5 बजे आगरा से सेना के 50 जवानों की एक टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही लोग बच्ची की सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं। मासूम तक पहुंचने के लिए 11 फीट और खुदाई करनी है।
विज्ञापन

3 of 10
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी - फोटो : अमर उजाला
बचाव कार्य के लिए लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। ताजा जानकारी के अनुसार बचाव कार्य के समय मिट्टी धंसने से सेना का एक जवान घायल हो गया। आननफानन उसे अस्पताल पहुंचाया गया है।

4 of 10
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार देर रात करीब 9 बजे एडिशनल एसपी पहुंचे। इस दौरान 25 फीट गड्ढा खोदा जा चुका था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना की एक टुकड़ी बुलाई गई थी।रात करीब 10 बजे सांसद मुकेश राजपूत और भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर पहुंचे। एसपी डॉ अनिल मिश्रा, एडीएम विवेक श्रीवास्तव व सीडीओ राजेंद्र पेंसिया भी मौके पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन

5 of 10
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी - फोटो : अमर उजाला
रात में बालू निकलने की वजह से सुरंग बनाने में दिक्कत हो रही थी। बच्ची सकुशल निकाली जा सके इसके लिए सेना के जवान व बचाव कार्य में लगे कर्मियों ने कहा था कि अभी करीब डेढ़ से दो घंटे का समय लग सकता है।
 
विज्ञापन

6 of 10
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी - फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार खुदाई के दौरान ही बच्ची 10 फीट नीचे गहराई में चली गई है। अभीतक 27 फीट खुदाई की जा चुकी है। गांव रसीदापुर निवासी स्व. नरेश चंद्र की बेटी सीमा (8) बुधवार करीब चार बजे घर से कुछ दूरी पर खेल रही थी।
विज्ञापन

7 of 10
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी - फोटो : अमर उजाला
खेलते समय सीमा अचानक बोरवेल में जा गिरी। यह देख वहां खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। जिसके बाद मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।

8 of 10
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने  मौके पर पहुंच कर देखा तो पता चला कि 60 फीट गहरे बोरवेल में बच्ची करीब 25 फीट गहराई पर फंस गई।

9 of 10
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान ग्रामीणों के साथ ही प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन बच्ची को सकुशल निकालने के लिए टीम बुलाई गई।
विज्ञापन

10 of 10
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी - फोटो : अमर उजाला
27 फीट खुदाई करने के बाद अभी मासूम तक पहुंचने के लिए 11 फीट और खुदाई करनी है। ताजा जानकारी के अनुसार बचाव कार्य के लिए लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें