फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडीएम नाइट में डीजे की तेज धुनाें और चमचमाती लाइटों के साथ अंतराग्नि का आगाज, दुल्हन सा सजा आईआईटी

Thu, 17 Oct 2019 10:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
आईआईटी में इडीएम नाइट - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी कानपुर में देश के सबसे बड़े कल्चरल फेस्ट अंतराग्नि का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस मौके पर उ.प्र.के पुलिस महानिदेशक ओ.पी.सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। ओ.पी.सिंह ने आईआईटी के मेन ऑडिटोरियम मे दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

2 of 5
आईआईटी में इडीएम नाइट पर मचा धमाल - फोटो : अमर उजाला
पूरा आईआईटी जगमग रोशनी के बीच जगमगा रहा था। जगह जगह पर पेड़ों में रोशनी की झालर,दीवारो पर सजी पेंटिंग और तरह तरह की सजावट ने आईआईटी कानपुर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा दिया। हर कोई आईआईटी की सुंदरता के गुणगान करता दिखाई दे रहा था। एक साल के इंतजार के बाद अपने कल्चरल फेस्ट को लेकर युवाओं मे खासा उत्साह देखा जा रहा था। आईआईटी कानपुर ही नही देश के कोने-कोने से युवा अंतराग्नि को देखने के लिये आईआईटी कानपुर में आये।

 
विज्ञापन

3 of 5
अंतराग्नि में बच्चों ने काटा धमाल - फोटो : अमर उजाला
ईडीएम नाइट में दिल्ली केडीजे रैक्टर म्यूजिक ने जैसे ही फिल्मी गानों की धुन को प्ले किया। प्रोनाइट ग्राउंड में युवाओं ने डीजे की धुन पर थिरकना शुरू कर दिया। प्रोनाइट ग्राउंड में युवाओं का जोश अभी ठंडा नहीं हुआ था। तभी द क्लब ओट में कोलम्बियाई ट्रॉपिपॉम बैंड कोका ने अपने बैंड की धुन से युवाओं में एक करंट सा लगा दिया। जो जहां खड़ा था वहीं अपने कदमों को थिरकने से रोक नहीं पाया। इटैलियन डीजे जियान नोबल ने अपनी संगीत की धुन से दर्शकों का दिल जीत लिया। धुन जैसे ही बंद हुयी वैसे ही भीड़ से वंस मोर वंस की आवाज आना शुरू हो गयी ।

 

4 of 5
इडीएम नाइट में जमकर झूमे आईआईटीयंस - फोटो : अमर उजाला
देर रात आईआईटी केमेन ऑडिटोरियम में अंतराग्नि के मुख्य आयोजनों में से एक ऋतंभरा फैशन प्रतियोगता के प्रीलिम्स का आयोजन किया गया। इसमें  देशभर से आई टीमों पर्ल, दिल्ली और जयपुर, निफ्ट रायबरेली आदि ने हुनर का प्रदर्शन करते हुये एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। प्रीलिम्स क्वालीफाई करने वाली 6 टीमें आज रात ग्रैंड फिनाले में भिड़ेंगी। डीजे वार्स का पहला चरण भी गुरुवार रात को आयोजित किया गया। जिसमे 5 टीमों ने गैंड फिनाले के लिये क्वालीफाई किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंतराग्नि में हिस्सा लेने के लिए पहुंची छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
दुल्हन जैसी सजी आईआईटी में जगह-जगह युवाओं में सेल्फी का जादू छाया रहा। खूबसूरत पेंटिंग्स, सजे हुये सुंदर पेड़ों,ऑडिटोरियम आदि स्थानों पर युवाओं ने जमकर सेल्फी ली और इन खूबसूरत पलों को हमेशा के लिये अपने कैमरे में कैद किया। अगर आप कहीं दूर हैं या किन्हीं वजहों से अंतराग्नि के कार्यक्रमों का आनंद नहीं ले पा रहे हैं। तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करके कार्यक्रम का मजा ले सकते हैं। इसके लिये आपको प्ले स्टोर में जाकर अंतराग्नि आईआईटी कानपुर नाम का एप डाउनलोड करना होगा। इससे आप घर बैठे सभी कार्यक्रमों का मजा ले पायेंगे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें