फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर में सुबह 5 बजे 'इस नशेबाज ने मचाया ऐसा तांडव' कि पुलिस भी छक गई

Thu, 05 Apr 2018 07:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
सुबह भक्त भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर जाते हैं। लेकिन यूपी के इटावा जिले में एक व्यक्ति सुबह 5 बजे नशे में धुत होकर शिव मंदिर पहुंचा। इसके बाद उसने मंदिर में जो उत्पात मचाया उसको देख लोगों का हुजूम लग गया। जानें क्या है पूरा मामला...

 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
लोधी मोहल्ला में शंखवार समाज के लोगों ने एक छोटा मंदिर बनवाया है। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक गुरुवार तड़के करीब पांच बजे शराब के नशे मेें धुत होकर मोहल्ले का एक युवक मंदिर में पहुंचा।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
उसने वही पर पड़ी एक ईंट से मंदिर में स्थापित मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पूजा करने के लिए आए व्यक्ति ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। उन्हाेंने युवक को पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
मंदिर में तोड़फोड़ होने की सूचना पर कोतवाल राकेश भारती फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत किया। कोतवाल ने बताया कि मोहल्ले की हंसमुखी की तहरीर पर मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले रंजीत सिंह लोधी पुत्र राजवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में पूरे तरह से शांति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें