फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई लाइन टूटने से दर्जनों ट्रेनें बाधित, दिल्ली से कानपुर तक मचा हड़कंप

Fri, 31 Aug 2018 11:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
कानपुर:  दिल्ली-हावड़ा रूट की करीब दो दर्जन से अधिक ट्रेनें शुक्रवार शाम को साढ़े तीन घंटे तक बाधित रहीं। इटावा और शिकोहाबाद के बीच भदान और बलरई स्टेशन के पास दिल्ली जाने वाली अप लाइन की ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) लाइन टूटने से दिल्ली से आने और कानपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें तहां की तहां रोक दी गईं। डाउन लाइन की ओएचई को भी एहतियातन बंद कर दिया गया। इससे कानपुर आ हीं रिवर्स शताब्दी और सभी राजधानी एक्सप्रेस समेत एक दर्जन ट्रेनें खड़ी हो गईं। अप और डाउन लाइन की दो दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। अप लाइन की ओएचई शाम करीब सवा छह बजे टूटी।
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
ओएचई लाइन टूटने की जानकारी कानपुर से दिल्ली जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के पेंटो (लाइन को इंजन से जोड़ने वाला ट्राईएंगल) के टूटने से हुई। पीछे आ रही पारसनाथ एक्सप्रेस का पेंटो भी गिर गया। इसके बाद सूचना पर दिल्ली से कानपुर तक हड़कंप मच गया। कानपुर, रूरा, जीएमसी से भी ओएचई ठीक करने वाले टॉवर वैगन भेजे गए। डाउन लाइन को को रात करीब साढ़े आठ बजे कॉशन लगाकर चालू किया गया।
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
इससे दिल्ली से आ रही रिवर्स शताब्दी, राजधानी समेत दूसरी ट्रेनें गुजारी गईं। अप लाइन का काम देर रात तक चलता रहा। अप लाइन की ट्रेनों को भी कॉशन लेकर डाउन लाइन से गुजारा गया। इटावा से शिकोहाबाद के बीच अप लाइन की ओएचई सेक्शन को छोड़कर बाकी लाइन चालू की गई। इससे ट्रेनों का संचालन करीब साढ़े तीन घंटे तक प्रभािवत रहा। रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से सवा दस बजे सेंट्रल आई। पटना राजधानी, सियालदह राजधानी, डिब्रूगढ़ राजधानी, कोलकाता राजधानी डेढ़ घंटे की देरी से कानपुर आईं।
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
इन वीआईपी ट्रेनों को दूसरी ट्रेनों को रोककर निकाला गया। लखनऊ-नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस इटावा में खड़ी कर दी गई। हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, फरक्का, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, कानपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, महाबोधी एक्सप्रेस और डाउन लाइन की भागलपुर गरीब रथ, संपूर्ण क्रांति, पूर्वा, शिवगंगा, कैफियत एक्सप्रेस आदि ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें