फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल में इस हालत में जी रहा डॉन मुन्ना बजरंगी का हत्यारोपी सुनील राठी

Wed, 18 Jul 2018 05:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
जैसे-तैसे रात काटी और सुबह काफी परेशान और विचलित सा नजर आया
बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की माफिया सुनील राठी ने गोलियाें से भून कर हत्या कर दी थी। इसके बाद सुनील राठी को 14 जुलाई की रात सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया। जेल सूत्रों की मानें तो सुनील राठी को लेटने के लिए कंबल, दरी, चादर, और दो जोड़ी कैदी वाले कपड़े दिए गए। सोमवार को खुद ही सुनील राठी ने अपने कपड़े धोए। जिस हाईसेक्योरिटी सेल में उसे रखा गया। वहां पर जेल प्रशासन का कड़ा पहरा बना हुआ है। इसमें सुनील राठी को किसी से नहीं मिलने दिया जा रहा है। हालांकि उसे जब बाहर निकाला गया तो किसी अन्य कैदी से नहीं मिलने दिया गया। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- कपड़े और चादर के अलावा चटाई दी गई...
 
विज्ञापन

2 of 10
पुलिस के घेरे में वह दूर से दिख रहा था
फर्रुखाबाद सेंट्रल जेल में सुनील राठी को दो जोड़ी कैदी वाले कपड़े और चादर के अलावा चटाई दी गई। राठी ने खुद ही अपने कपड़ों को धोया। अभी उसकी मिलाई नहीं हुई है। सुनील ने जेल प्रशासन से दी गई किताबों को पढ़ा। हालांकि अन्य बंदियों से मुलाकात में कमी आई है।
 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- दूसरे दिन भी उसकी मुलाकात नहीं आई...

 

विज्ञापन

3 of 10
सुरक्षा के लिए पुलिस उसे घेरे हुए थी
सूत्रों ने बताया कि दूसरे दिन भी उसकी मुलाकात नहीं आई। हालांकि उसने किताबें मांगी तो जेल प्रशासन ने उसे दे दिया। इसके अलावा जेल में बंद माफिया हप्पू की भी कोई मुलाकात नहीं आई है। हप्पू को दूसरे हाईसेक्योरिटी सेल में रखा गया। जेल में इस समय लगातार माफिया की बैरकों को चेक किया जा रहा है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- कैदियों की सुरक्षा व्यवस्ता चेक की जा रही...

 

4 of 10
सुनील राठी की पुरानी तस्वीर
सूत्रों की मानें तो सुनील राठी से पहले 50-60 मुलाकात अन्य बंदियों की आती थी। दो दिनों से जेल में बंद अन्य बंदियों की 30-40 मुलाकात हुईं। सेंट्रल जेल के प्रभारी अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था को लगातार चेक किया जा रहा है। अभी दो दिन में सुनील और हप्पू से कोई मिलने नहीं आया है। जेल के हालात सही और सामान्य हैं।
 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- काफी परेशान और विचलित सा नजर आया...

 

विज्ञापन

5 of 10
सुनील राठी की पुरानी तस्वीर
सेंट्रल जेल में छाती चौड़ी करके शनिवार की रात पहुंचे कुख्यात माफिया सुनील राठी की सारी हेकड़ी रात भर में ही निकल गई, ऐसा वहां के लोग कह रहे हैं। जैसे-तैसे रात काटी और सुबह काफी परेशान और विचलित सा नजर आया। राठी को जेल की हाई सक्यिोरिटी बैरक में रखा गया है। बैरक की त्रिरस्तरीय सुरक्षा है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सेंट्रल जेल के गेट पर उसकी छाती चौड़ी थी...

विज्ञापन

6 of 10
सुनील राठी की पुरानी तस्वीर

शनिवार की रात 10.50 बजे जब मेरठ पुलिस के वज्र वाहन से कुख्यात माफिया सुनील राठी सेंट्रल जेल के गेट पर उतरा तो उसकी छाती चौड़ी थी। पुलिस के घेरे में वह दूर से दिख रहा था। उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिख रही थी।
 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- औपचारिकताएं पूरी कर उसे हाईसिक्योरिटी बैरक में पहुंचाया गया...

विज्ञापन

7 of 10
सुनील राठी की पुरानी तस्वीर

सुरक्षा के लिए पुलिस उसे घेरे हुए थी। कुछ ही देर में उसे जेल के अंदर दाखिल कर दिया गया और फिर इसके बाद यहां जेल मैनुअल के तहत औपचारिकताएं पूरी कर उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में पहुंचा दिया गया। रविवार की सुबह जब जेलकर्मी राठी की बैरक की ओर गिनती के लिए पहुंचे तो उसके हाव-भाव देखकर दंग रह गए। चर्चा यहां तक है कि वह विचलित और परेशान दिख रहा था।
 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- नाश्ते के बाद खाना दिया गया...

8 of 10
सुनील राठी की पुरानी तस्वीर

सुबह को उसे नाश्ता दिया गया और फिर इसके बाद इसे खाना दिया गया। हालांकि राठी ने बड़े आराम से नाश्ता किया और खाना भी खाया। प्रभारी जेल अधीक्षक 2-3 बार जेल में ही रहकर उसकी बैरक पर नजर रखे रहे। बैरक की सुरक्षा में जो जेल कर्मी लगे हैं वह भी खासे चौकन्ने हैं। जिस बैरक में राठी है वहां की स्थिति यह है कि वह न तो किसी को देख सकता है और न ही कोई उसको देख सकता है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-  राठी की मिलाई पर रहेगी रोक ....

 

9 of 10
सुनील राठी की पुरानी तस्वीर
गैंगस्टर राठी की मिलाई पर फिलहाल रोक रहेगी। जब तक शासन से फरमान नहीं आएगा, तब तक उससे कोई भी नहीं मिल सकेगा। यहां तक कि उसके परिवारीजन भी मिलने के लिए आते हैं तो उन्हें भी मायूस लौटना होगा।
विज्ञापन

10 of 10
सुनील राठी की पुरानी तस्वीर
 प्रभारी जेल अधीक्षक विजय वक्रिम सिंह ने बताया कि राठी की मिलाई पर रोक लगी है। अभी उससे कोई नहीं मिल सकेगा। जब तक कोई निर्देश नहीं होगा, तब तक उससे किसी को मिलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें