फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुरः AC प्लांट फेल होने से 5 मरीजों की मौत मामले में डॉक्टरों का चौंकाने वाला बयान

Fri, 08 Jun 2018 05:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- एसी प्लांट पांच दिन से कूलिंग कम कर रहा था, शिकायत को अनसुना किया 
- अस्पताल प्रशासन ने कहा, एसी खराब होने से कोई मौत नहीं हुई
- कहा, गंभीर मरीज थे, आईसीयू में प्रतिदिन चार-छह गंभीर मरीज दम तोड़ते 
विज्ञापन
1 of 4
डॉक्टरों ने कहा एसी खराब होने से कोई मौत नहीं हुई
कानपुर में हैलट अस्पताल के मेडिसिन विभाग आईसीयू का एसी प्लांट गुरुवार तड़के फेल हो गया। इससे वहां भर्ती मरीजों को काफी परेशानी हुई। सुबह से रात तक पांच मरीजों की मौत हो गई, इसे एसी प्लांट की खराबी से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि डाक्टर इससे इत्तफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि पांचों गंभीर मरीज थे, बीमारी से उनकी मौत हुई। एसी की खराबी की वजह से कोई मौत नहीं हुई। आईसीयू में प्रतिदिन चार-छह गंभीर मरीज दम तोड़ते हैं। देर रात मेडिकल कालेज प्रिंसिपल, एडीएम सिटी सहित कई अफसर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने रात ही में आईसीयू के लिए दो एसी भिजवाए।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने क्या कहा...
विज्ञापन

2 of 4
मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. नवनीत कुमार
मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने कहा कोई मौत नहीं हुई
आईसीयू में वेंटीलेटर और सभी मॉनीटर ठीक से काम कर रहे हैं। एसी प्लांट खराब होने से कोई मौत नहीं हुई। --डा. नवनीत कुमार, प्राचार्य, जीएसवीएम मेडिकल कालेज

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सभी गंभीर मरीज थे...
 
विज्ञापन

3 of 4
अस्पताल प्रशासन ने कहा, एसी खराब होने से कोई मौत नहीं हुई
एसी खराब होना मौत की वजह नहीं
यह सच है कि आईसीयू में पांच मरीजों की मौत हुई है, पर इनमें से किसी भी मरीज की मौत एसी खराब होने की वजह से नहीं हुई। सभी गंभीर मरीज थे। इनमें से तीन सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिएशन) के थे, अन्य दोनों की हालत भी बहुत गंभीर थी।- डा. सौरभ अग्रवाल, इंचार्ज, मेडिसिन आईसीयू, हैलट

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- एडवांस एयर सिस्टम बनवा रही मेंटीनेंस कंपनी...

 
विज्ञापन

4 of 4
हैलट अस्पताल
एसी की मोटर फुंक गई थी
मेडिसिन आईसीयू में लगे 16 टन के एसी की मोटर फुंक गई थी। मेंटीनेंस का ठेका लेने वाली कंपनी एडवांस एयर सिस्टम मोटर बनवा रही है, जो 8 जून को बन जाएगी। फिलहाल आईसीयू की हवा बाहर फेंकने वाले एग्जास्ट फैन चल रहे हैं। दरवाजे, खिड़कियां भी खुली हैं।  --विनय अवस्थी, अवर अभियंता (यांत्रिक), जीएसवीएम मेडिकल कालेज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें