फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं 'डॉक्टर हनुमान', इनकी पूजा करने से कैंसर भी हो जाता है दूर!

Sat, 15 Apr 2017 07:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 9
डॉक्टर हनुमान (फाइल फोटो)
एक ऐसा मंदिर है जहां भगवान हनुमान डॉक्टर के रूप में पूजे जाते हैं। जानकर चौंकिए मत क्योंकि यह हकीकत है।
विज्ञापन

2 of 9
डॉक्टर हनुमान (फाइल फोटो)
ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर के हनुमान स्वयं अपने एक भक्त का इलाज करने डॉक्टर बनकर यहां आए थे। हनुमान जिसका इलाज करने यहां आए थे वह एक साधु था। लंबे समय से उसको कैंसर था।
विज्ञापन

3 of 9
डॉक्टर हनुमान (फाइल फोटो)
उसे हनुमान जी ने मंदिर में डॉक्टर के वेश में दर्शन दिए थे। वे गर्दन में आला डाले थे, जिसके बाद साधु पूरी तरह स्वस्थ हो गया। श्रद्धालुओं का मानना है कि, डॉ. हनुमान के पास सभी प्रकार के रोगों का कारगर इलाज है। 

 

4 of 9
डॉक्टर हनुमान (फाइल फोटो)
यह भी माना जाता है कि रोगों के लिए हनुमान जी की भभूत सबसे कारगर है। विशेष रूप में फोड़ा, अल्सर और कैंसर जैसी बीमारियां भी मंदिर की पांच परिक्रमा करने पर ठीक हो जाती हैं। तो आइए आपको ले चलते है डॉक्टर हनुमान के द्वार... 


 


 
विज्ञापन

5 of 9
डॉक्टर हनुमान के घर के बाहर भक्तों का तांता
इटावा ज़िले के भिंड से लगी सीमा पर दरौआ सरकार धाम में बना हनुमान मंदिर 'डॉक्टर हनुमान' का घर हैं। यहां डॉक्टर हनुमान के पास अच्छी सेहत की उम्मीद लेकर लाखों श्रद्धालु जुटते है। प्रत्येक मंगलवार को यहां तमाम रोगियों का जमावड़ा लगता है। 

 
विज्ञापन

6 of 9
डॉ
कहते हैं 300 साल पहले हनुमानजी की यह मूर्ति नीम के पेड़ के नीचे छिपी थी। पेड़ को काटने पर गोपी वेषधारी हनुमान जी की ये प्राचीन मूर्ति प्राप्त हुई थीं। तब से मूर्ति की पूजा-अर्चना शुरू की गई।

 
विज्ञापन

7 of 9
डॉक्टर हनुमान (फाइल फोटो)
यहां हनुमान जी की जो मूर्ति है वो नृत्य की मुद्रा में है। यह देश की अकेली ऐसी मूर्ति है, जिसमें हनुमान जी को नृत्य करते हुए दिखाया गया है।
श्रद्धालुओं का दर्द दूर करने वाले हनुमान जी को पहले दर्दहरौआ कहा जाने लगा, जो कि अपभ्रंश होकर दंदरौआ हो गया।



 

8 of 9
डेमो
हनुमान को भगवान के रूप में पूजे जाने तक तो सभी ने सुना है लेकिन उन्हें एक डॉक्टर के रूप में पूजा जाना शायद ही सुना हो। लोगों द्वारा भगवान को दिया यह नाम बेहद अनोखा है।

 
विज्ञापन

9 of 9
डॉक्टर हनुमान के मंहत से बात करते हुए भक्त
अक्सर लोग हनुमानजी का नाम मुश्किलों से बचाव के लिए जपते रहते हैं लेकिन अब शुभ व मंगल कामना के साथ-साथ रोग निवारण की राह भी डॉक्टर हनुमान में देखने लगे है। यहां आने वाले रोगियों की मान्यता है कि डॉक्टर हनुमान की पूजा करने से उनकी बिमारी कट जाती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें