हमेशा विवादों में रहने वाले भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता राजा चौधरी ने नशे की हालत में कानपुर के बिठूर में तीन घंटे तक हंगामा किया। शराब के नशे में अपने क्रू के कैमरामैन का सिर फोड़ने के बाद बिठूर थाने में पुलिस से हाथापाई की।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- डॉक्टरों को भी राजा ने नहीं बख्शा...
विज्ञापन
2 of 7
कैमरामैन का सिर फोड़ा, पुलिस से हाथापाई, डॉक्टरों से की बदसलूकी
मेडिकल के दौरान कल्याणपुर सीएचसी में डॉक्टरों से बदसलूकी तक कर डाली। पुलिस ने सख्ती से काबू करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-भोजपुरी फिल्म की शूटिंग में लीड एक्टर हैं राजा...
विज्ञापन
3 of 7
तीन घंटे के हंगामे के बाद पुलिस ने किया सख्ती से काबू, रिपोर्ट दर्ज
कानपुर बिठूर के नानाराव पार्क में एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसमें राजा चौधरी मुख्य भूमिका में है। पार्क के ही कॉटेज में फिल्म का पूरा क्रू (टीम) रुका है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-कैमरामैन के सिर पर दे मारा कांच का गिलास...
4 of 7
पुलिस ने सख्ती से काबू करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली।
शुक्रवार शाम राजा ने शराब पीने के बाद कैमरामैन राजू आर दुबे का सिर कांच का गिलास मारकर फोड़ डाला। क्रू के एकजुट होने पर वह बिठूर थाने पहुंच गया। यहां भी उसने हंगामा शुरू कर दिया। तब तक पीड़ित राजू दुबे भी यूनिट के साथ पहुंचा और राजा की हरकत बताई।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-पुलिस से हाथापाई और गालीगलौज...
विज्ञापन
5 of 7
राजा चौधरी मेरठ के रहने वाला है
नशे में धुत राजा चौधरी को जब पुलिस पकड़ने गई तो वह हाथापाई और गाली गलौज करने लगा। जैसे तैसे पुलिस उसे पकड़कर कल्याणपुर सीएचसी ले गई, जहां उसने मेडिकल करने वाले डॉक्टरों से बदसलूकी करनी शुरू कर दी। इसपर डॉक्टरों ने मेडिकल करने से मना कर दिया।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-राजा को सख्ती से किया काबू
विज्ञापन
6 of 7
थाने में राजू दुबे की तहरीर पर राजा चौधरी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई
थोड़ी देर बाद सीओ कल्याणपुर राजेश पांडेय फोर्स के अस्पताल पहुंचे और राजा को सख्ती से काबू किया। फिर मेडिकल कराया। इधर, थाने में राजू दुबे की तहरीर पर राजा चौधरी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बिगबॉस कंटेस्टेंट और अभिनेत्री श्वेता तिवारी के पूर्व पति हैं राजा....
राजा चौधरी मेरठ के रहने वाले है। पूर्व पत्नी अभिनेत्री श्वेता तिवारी से हुए विवाद के बाद सुर्खियों में आए थे। राजा बिग बॉस के कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं।