फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 साल की महिला से लड़के ने किया दुष्कर्म, सामने आया पुलिस का बेहद घिनौना चेहरा

Sat, 05 Jan 2019 09:15 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
कानपुर में 75 साल की महिला के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस का एक ऐसा चेहरा सामने आया है जिसे जानकर हर शख्स हैरान रह गया। बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म और हत्या के मामले को दबाने की किदवई नगर पुलिस ने पुरजोर कोशिश की। गुरुवार सुबह 11 बजे की घटना की जानकारी मीडिया को 24 घंटे तक नहीं दी। शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम पहुंचा तब परिजनों ने मीडिया को घटना बताई। इसके बाद भी पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। घटनास्थल की फोरेंसिक टीम से जांच नहीं कराई। न ही डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम की संस्तुति की। हालांकि पोस्टमार्टम में पुलिस की चतुराई नहीं चली और दुष्कर्म की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
गुरुवार सुबह 11 बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किया गया। परिजनों और मोहल्ले वालों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद भी पुलिस मामले को दबाए रही। आरोपी से पूछताछ के आधार पर किदवई नगर पुलिस ने आला अफसरों को बता दिया कि बुजुर्ग महिला से रेप नहीं हुआ है। अमर नशे की हालत में बुजुर्ग महिला के साथ उसके बिस्तर पर लेट गया था। मातहतों की बात को अफसरों ने भी मान लिया।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
शुक्रवार दोपहर बुजुर्ग महिला का शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो घटना उजागर हुई। इसके बाद भी पुलिस की लापरवाही नजर आई। दुष्कर्म के मामले में अक्सर डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम और वीडियोग्राफी कराए जाने की संस्तुति पुलिस अफसर करते हैं लेकिन इस मामले में किदवई नगर थानाप्रभारी ने ऐसा नहीं किया। फोरेंसिक टीम को भी नहीं बुलाया।

 

4 of 5
डेमो पिक
पुलिस को थाने से बुलाकर लाया पौत्र
मृतका के पौत्र ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के बाद उसने यूपी-100 पर फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इस पर वह खुद थाने गया और पुलिस को सूचना दी। तब दो सिपाही आए और आरोपी को हिरासत में लेकर चले गए। इसके बाद थानाप्रभारी ने वहां पहुंचकर छानबीन की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
शराब के नशे में था आरोपी  
थानाप्रभारी अनुराग सिंह का कहना है कि वारदात के वक्त आरोपी अमर ने शराब पी रखी थी। उससे पूछताछ में इस बात का पता चला है। आरोपी पहले भी मोहल्ले में शराब पीकर हंगामा और मारपीट कर चुका है। शिकायत मिलने पर उसे एक-दो बार हिदायत भी दी गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें