फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत में आज इन तस्वीरों की खूब हुई चर्चा, डिंपल ने मायावती के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Fri, 26 Apr 2019 12:18 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 5
डिंपल ने पैर छूकर मायावती से लिया आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला
डिंपल यादव ने कन्नौज में हुई जनसभा के दौरान बसपा सुप्रीमों मायावती के सम्मान में जमकर कसीदे पढ़े। डिंपल ने कहा यूपी से भाजपा सरकार का सफाया करने के लिए मायावती जी ने जो कदम उठाया है उसकी हर ओर चर्चा हो रही है। इस दौरान डिंपल ने मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन

2 of 5
डिंपल ने पैर छूकर मायावती से लिया आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला
डिंपल यादव ने कहा कि मायावती जी के इस कदम से भाजपा में घबराहट है। भाजपा जानती है कि महागठबंधन से उसे खतरा है।
विज्ञापन

3 of 5
डिंपल ने पैर छूकर मायावती से लिया आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं डिंपल ने यह भी कहा कि 12 जनवरी को जब सपा और बसपा का गठबंधन हुआ था तब अखिलेश जी ने एक बात कही थी।

4 of 5
डिंपल ने पैर छूकर मायावती से लिया आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला
उन्हाेंने कहा था कि मायावती जी का सम्मान मेरा सम्मान है और मायावती जी का अपमान मेरा अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिंपल ने पैर छूकर मायावती से लिया आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला
सपा सुप्रीमों की पत्नी डिंपल यादव ने मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं अपने संबोधन में मायावती ने भी डिंपल यादव को चुनाव जीतने के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।
मायावती ने कहा कि डिंपल यादव बड़े अंतर से चुनाव जीतें इसके लिए बसपा पूरा प्रयास करेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें