‘घर और पार्टी की चक्की’ में बुरी तरह फंसकर डिम्पल यादव पिस रही हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सांसद डिम्पल यादव के दिल और दिमाग पर अखिलेश के खिलाफ चल रही साजिश के कारण गहरा सदमा लगा है। इससे घरेलू कलह भी कहा जा रहा है। घरेलू दंगल में अखिलेश के बच्चे भी पिस रहे हैं। डिम्पल यादव मुलायम और शिवपाल से नाराज हैं। उनके प्रतिनिधि दबी जुबान से डिम्पल की नाराजगी को जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
दोनों नहीं आना चाहते थे राजनीति में
2 of 5
डिंपल यादव तनाव में है
परिवारिक विवाद के बीच फंसे अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिम्पल यादव दोनों कभी भी राजनीति में नहीं आना चाहते थे। नेताजी और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के दबाव के बाद ही ये दोनों राजनीति में आये और अब अब अखिलेश के साथ ही उनकी पत्नी डिंपल भी राजनीति में जाना-माना चेहरा हैं।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं से मिलना-जुलना कम कर दिया
3 of 5
डिंपल यादव तनाव में है
कन्नौज के युवा नेता राज प्रताप सिंह यादव बताते हैं कि पहले डिम्पल राजनीति कार्यक्रमों में नहीं जाती थीं लेकिन जब से सांसद बनी हैं तब से थोड़ा सक्रिय हुईं। कुछ दिनों बाद उन्होंने फिर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलना जुलना कम कर दिया। अखिलेश ने एक बार अपने भाषण में कहा था कि मैं राजनीति में नया हूं और मैंने कन्नौज के लोगों की सेवा का फैसला किया है। आपसे वादा करता हूं कि मैं ये जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा।
कभी हनीमून पर नहीं जा पाए
4 of 5
डिंपल यादव तनाव में है
डिंपल का कहना था कि 1999 दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर लंदन या सिडनी जाने का प्रोग्राम बनाया था। पिता के फोन के बाद मैं कुछ नहीं कह सका, क्योंकि उनका फैसला परिवार में अंतिम माना जाता है। साल 2000 की शुरुआत में हुए उपचुनाव में मैं कन्नौज से सांसद बन गया। फिर कभी हनीमून पर नहीं जा सके। डिंपल कहती हैं कि एक के बाद एक चुनाव होते चले गए और यह प्रोग्राम हमेशा के लिए कैंसिल हो गया। हम कभी हनीमून पर नहीं जा पाए।
राजनीति में अपने पति अखिलेश यादव का हाथ बटाने के लिये डिम्पल उनका ट्वीटर और फेसबुक अकाउण्ट स्वयं देखती हैं। इसके अलावा डिम्पल ही वो शख्स हैं जिनसे अखिलेश को परेशानियों से लड़ने की ताकत मिलती है। ऐसा अखिलेश ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान कहा था।