यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी सांसद डिंपल यादव को राजनीति से भले ही दूर करने की ठान ली हो लेकिन डिंपल सोशल मीडिया पर आज भी पहले की तरह ही एक्टिव रहती हैं। किसी बड़ी शख्सियत की जयंती हो या फिर कोई त्योहार डिंपल स्वयं के साथ-साथ पति की सोशल मीडिया एक्टिविटीज को लेकर हमेशा अलर्ट रहती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
अखिलेश यादव की स्कूल टाइम की तस्वीर डिंपल ने ट्विटर पर की शेयर
हाल ही में डिंपल ने अपने ट्विटर हैंडल पर पति अखिलेश यादव की एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए स्कूल टाइम लिखा। इसके बाद उन्होंने नवरात्र की नवमी पर कन्याओं का पूजन करते हुए फोटो भी शेयर की।
School Time 🚴♀️🚴♀️🚴♀️🚴♀️@yadavakhilesh pic.twitter.com/SVqt95qrKC
— DIMPLE YADAV (@DimpleYadav10) September 7, 2017
विज्ञापन
3 of 5
अखिलेश यादव की पुरानी तस्वीर
कुछ दिनों पहले अखिलेश यादव की जिंदगी पर आधारित एक किताब लिखी गई है जिसका नाम है 'बदलाव की लहर'। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने इस किताब में उनके कई अनछुए पहलुओं को उजागर किया है।
4 of 5
डिंपल और अखिलेश यादव की शादी के समय की तस्वीर
डिंपल यादव के मुताबिक अखिलेश यादव पर्स अपनी जेब में नहीं रखते। उनके करीबियों का मानना है कि यह आदत उनको बचपन से ही है।
स्कूल टाइम से ही अखिलेश को कम पैसों में गुजारा करने की आदत पड़ी थी। उसके बाद वे अपनी जरूरतों को लिए पिता मुलायम पर निर्भर रहे। डिंपल यादव अपने पति अखिलेश यादव का फेसबुक और ट्विटर अकाउंट खुद संभालती हैं। ये बात उन्होंने पिछले दिनों एक मीडिया इंटरव्यू में कही थी।