फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'काहे नाक में दम किए हो, बता तो दिया ट्रेन रास्ते में है'

Fri, 22 Dec 2017 04:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
काहे नाक में दम किए हो। बता तो दिया ट्रेन रास्ते में है। 'ये तो आप शाम से कह रहे हैं'। जो कहते हैं, वही होता है'। क्या बोले! '...कह रहे हैं, जो कहते हैं वही होता है'। देखो...सब कैसे अखबार बिछाकर पसरे हैं। चुपचाप, शांति से अब तुम भी जाअाे।    





       



 
विज्ञापन

इंतजार करते-करते रात से सुबह हाे गई

2 of 6
डेमो पिक
'अब ट्रेन कहां पहुंची। सुबह हो गई, इंतजार करते-करते'! बताए तो थे, रास्ते में है। 'अरे रास्ते में कहां? ट्रेन तो अभी चली ही नहीं..सरकारी नौकरी पा गए, बस अाराम कराे। कुछ एेस ही हाल था डिब्रूगढ़ राजधानी और पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति के अाने का इंतजार कर रहे यात्र‌ियाें का जाे समय से 15 घंटे लेट है। इंतजार करते-करते रात से सुबह हाे गई पर ट्रेन नहीं अाई। 
 
विज्ञापन

धुंध और कोहरे की मार के चलते दो दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों लेट

3 of 6
डेमो पिक
धुंध और कोहरे की मार के चलते बुधवार को दो दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों लेट रहीं। डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को सुबह पांच बजे आना था लेकिन यह ट्रेन रात आठ बजे आई। लेट होने की वजह से कई ट्रेनों में पानी भी खत्म हो गया। कानपुर आने पर इनमें पानी भरा गया।  

घंटों देरी से चल रही हैं ट्रेनें यात्री स्टेशन पर रात गुजारने के ल‌िये मजबूर

4 of 6
डेमो पिक
नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 10 घंटे, मरुधर एक्सप्रेस, पटना-कोटा एक्सप्रेस 10 घंटे, लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस सात घंटे, कानपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस और पूर्वा एक्सप्रेस तीन घंटे, दिल्ली-सियालदह दूरंतो एक्सप्रेस, जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रहीं।
विज्ञापन

रात की ट्रेनें सुबह आने की वजह से यात्रियों को स्टेशन पर गुजारनी पड़ी रात

5 of 6
डेमो पिक
रात की ट्रेनें सुबह आने की वजह से यात्रियों को स्टेशन पर रात गुजारनी पड़ी, इससे लोगों को परेशान होना पड़ा। डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 15 घंटे, सिलचर-नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस साढ़े 15 घंटे देरी से कानपुर पहुंची।    
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो दर्जन ट्रेनें 15 घंटे तक की देरी से चल रही हैं

6 of 6
डेमो पिक
कैफियात सुपरफास्ट और साबरमती एक्सप्रेस दो घंटे, पटना संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस ढाई घंटे, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस सवा चार घंटे देरी से चल रही हैं। करीब दो दर्जन ट्रेनें 15 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। इससे यात्र‌ियाें काे पूरा द‌िन स्टेशन पुर गुजारना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें