कानपुर में दो दिनी धनतेरस की गुरुवार शाम से हुई शुरुआत जोरदार रही। हर बाजार ठसाठस। हर दुकान गुलजार। खरीदारों से पटी सड़कें। शौक और शगुन के नाम पर लोगों ने धनतेरस के शुभ दिन को चुना। बहुत से लोगों ने धनतेरस या किसी मुहूर्त का इंतजार किए बिना ही खरीदारी शुरू कर दी। इससे बाजारों में सुबह से ही भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
2 of 5
धनतेरस पर की खरीददारी
- फोटो : amar ujala
जैसे ही शाम के पांच बजे ज्वैलरी, कार, बाइक व मोबाइल शोरूम खरीदारों से पट गए। लंबे समय से खरीदारों की बेरुखी के शिकार बाजार आबाद हुए। एक अनुमान के मुताबिक धनतेरस के पहले दिन मकान, कार, ज्वैलरी, इलेक्ट्रानिक आदि आइटमों को मिलाकर 575 करोड़ की धनवर्षा हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
लक्ष्मी गणेशजी की खरीदी प्रतिमाएं
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार को पूरा दिन मुहूर्त होने की वजह से कारोबारियों ने इस दिन और अच्छे कारोबार की उम्मीद जताई है। प्रमुख बाजारों मेस्टन रोड, बिरहाना रोड, नया गंज, हटिया, जनरलगंज, गोविंदनगर, सीसामऊ पी रोड आदि में ज्यादा भीड़ रही। विजयनगर, शास्त्री नगर, नौबस्ता बर्रा, लाल बंगला में भी जमकर खरीदी हुई।
4 of 5
बाजारों में दिखी रौनक
- फोटो : amar ujala
एक्सप्रेस रोड में लोगों ने घर की जरूरत और पूजा पाठ की सामग्री खरीदी। लइया, गट्टा, खील, खिलौनों की दुकानों पर लोग उमड़े रहे। इसके अलावा मिट्टी के दीये, मोमबत्ती, सजावटी सामान, बंदनवार, गुलदस्तों की दुकानें भी सजी मिलीं। मेस्टन रोड और बिरहाना रोड पर लोगों को निकलने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शॉपिंग मॉल, शोरूम और फुटकर बाजारों में रात 12 बजे तक रौनक रही।
मकान, दुकान पर निवेश
धनतेरस के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने मकान, दुकान और जमीन पर निवेश किया। रजिस्ट्री दफ्तर में आमतौर पर 100 से 130 रजिस्ट्री होती हैं। गुरुवार को यह आंकड़ा 250 के पार हो गया। थोड़ी देर के लिए सर्वर ने धोखा नहीं दिया तो संख्या और अधिक होती। अनुमान के मुताबिक करीब 150 करोड़ का सौदा हुआ।