फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के अाराेपी BJP MLA कुलदीप सिंह सेंगर काे लेकर DGP का यह कैसा बयान

Thu, 12 Apr 2018 05:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर एवं डीजीपी अाेपी सिंह

गैंगरेप के अाराेपी उन्नाव के बांगरमऊ से BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर बुधवार देर रात लखनऊ एसएसपी के पास गिरफ्तारी देने गए थे पर कप्तान ने उन्हें वापस भेज दिया। इस दाैरान उनके समर्थकों की मीडिया अाैर पुलिस से झड़प भी हुई। अब यूपी डीजीपी का माननीय विधायक काे लेकर अनाेखा बयान अाया है। 

 

विज्ञापन

2 of 4
कुलदीप सिंह
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह व प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने कहा कि पुलिस अभी सीबीआई जांच तक भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार नहीं करेगी। उन्नाव गैंग रेप के मामले में मीडिया से बातचीत के दाैरान डीजीपी ओपी सिंह ने इस प्रकरण में दोषी माने जा रहे बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को 'माननीय विधायक' कहकर संबोधित किया।

 
विज्ञापन

3 of 4
कुलदीप सिंह एवं रेप पीडि़ता
उन्होंने कहा कि माननीय विधायक के ऊपर जो आरोप है उसकी जांच सीबीआई को दी गई है। अब तो सीबीआई गुण दोष के आधार पर काम करेगी। हमने इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर इसकी विवेचना सीबीआई को भेज दी गई है। उन्हाेंने कहा इस मामले की पूरी रिपोर्ट आज भारत सरकार को भेजेंगे।

 
विज्ञापन

4 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर
जब मीडिया ने डीजीपी ओपी सिंह से कहा कि आप कुलदीप सिंह सेंगर को माननीय कहकर संबोधित किया तो उन्होंने कहा कि उन्नाव गैंगरेप मामले में फिलहाल माननीय कुलदीप सिंह सेंगर के ऊपर आरोप लगा है। अभी वह दोषी तो नहीं हैं। हम उनको अभी अपराधी तो कह नहीं सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बीते मंगलवार को इस प्रकरण पर 24 घंटे के भीतर एसआईटी की रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें