UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
1 of 7
UP Big News
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में चीनी की कमी नहीं
उत्तर प्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है और आमजन को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि चीनी की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जरूरत पड़ने पर चीनी मिलों का संचालन 15 अक्टूबर से शुरू करने के भी निर्देश दिए। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 7
UP Politics
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी की इन सात सीटों पर सपा की काट ढूंढ रही भाजपा
यूपी में भाजपा मुरादाबाद मंडल की सात सीटों पर जीत के लिए समाजवादी पार्टी की काट तलाश करने में लगी है। सात सीटों का पार्टी सर्वे करा रही है। पार्टी इन सीटों पर जिताऊ चेहरे तलाश रही है। मुस्लिम बहुल सीटों पर सहयोगी दलों की नब्ज टटोली जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 7
चंदौली में बड़ा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कुएं में जहरीली गैस से तीन की मौत
चंदौली में शनिवार को बंद कुएं में फंसा समरसेबल पंप निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। आनन-फानन ग्रामीणों और पुलिस की मदद से उनको बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं चौथे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 7
संभल हिंसा का मुख्य आरोपी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संभल हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता शारिक साठा के खिलाफ लुकआउट नोटिस
24 नवंबर 2024 को हुए संभल बवाल के मुख्य साजिशकर्ता दीपा सराय निवासी गैंगस्टर शारिक साठा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है। यह कार्रवाई उसके विदेश भागने की पुष्टि के बाद की गई है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि अब आरोपी की तलाश में इंटरपोल लगेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 7
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
योगी के 'पी' मतलब पाकिस्तान बयान पर अखिलेश का पलटवार
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के पीडीए में ‘पी’ को पाकिस्तान से जोड़ने वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि एकरंगी सोच वाले लोग पीडीए की विविधता नहीं समझ सकते। उनके अनुसार सत्ता पक्ष घबराहट में पी की परिभाषा बदल रहा है और विरोध बढ़ने के साथ पीडीए मजबूत होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
रक्षाबंधन से पहले हापुड़ में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कोसोलाना-लालपुर में खोया निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की। फूड टीम ने सात क्विंटल मावा नष्ट किया तो वहीं वनस्पति घी और एसएमपी सीज किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...