फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले चुनाव में हाथी से अंडा जन्मा था, गली-गली में शोर है चौकीदार श्योर है- दिनेश शर्मा

Mon, 01 Apr 2019 12:33 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के महोबा जिले में आयोजित भाजपा युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसा कि नेहरू के जमाने से गरीबी हटाओ का नारा देने वाले अब तक 72 रुपये नहीं दे सके, अब चुनाव में 72 हजार रुपये देने का वादा कर रहे हैं। चौकीदारों की सजगता से भ्रष्टाचारी विपक्षी दलों को बेरोजगार होने का डर सता रहा है। उन्होंने प्रदेश में अबकी बार 74 पार का नारा बुलंद किया।
विज्ञापन

2 of 5
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का रविवार को युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। निर्धारित समय सुबह 11.40 बजे से तीन घंटे देरी से पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ए टू जेड की तर्ज पर विकास करा रही हैं। बुंदेलखंड का विकास केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। बुंदेलखंड के सातों जिलों में 900 करोड़ की पेयजल योजनाएं शुरू की जा रही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हाथी से अंडा जन्मा था, सपा वजूद के लिए संघर्ष कर रही है। शर्मा ने गली-गली में शोर है चौकीदार श्योर है का नारा बुलंद किया। बुंदेलखंड के विकास के लिए बनी उद्योग नीति को सफल बताते हुए कहा कि जल्द ही बुंदेलखंड में औद्योगिक इकाइयां लगेंगी। प्रत्येक उद्योग में बुंदेलखंड के बेरोजगार को रोजगार देने का फार्मूला दिया जाएगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड कॉरिडोर को रोजगार का महत्वपूर्ण आयाम बताया।

4 of 5
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा
युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में हमीरपुर, राठ, महोबा, चरखारी और तिंदवारी के विधायकों की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के ऐन वक्त पर आयोजित कार्यक्रम में हमीरपुर-महोबा जिले के साथ-साथ संसदीय क्षेत्र में जुड़े तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता पहुंचे, लेकिन पांचों विधानसभा क्षेत्र का कोई भी विधायक न आने पर कार्यकर्ता कानाफूसी करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें