फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः यहां डिप्टी सीएम ने शिक्षकों की भर्ती के लिए की बड़ी घोषणा

Wed, 12 Sep 2018 06:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कानपुर में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही 24 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। कुछ उच्चतर शिक्षा आयोग और कुछ लोक सेवा आयोग के जरिए भर्तियां की जाएंगी। वह मंगलवार को कानपुर के मर्चेंट चैंबर में आयोजित उद्यमियों और व्यापारियों की एक गोष्ठी में शामिल होने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
 
विज्ञापन

2 of 4
कानपुर में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि स्व वित्त पोषित महाविद्यालयों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया को सरल किया गया है। जल्द ही महाविद्यालय के प्रबंधन स्तर पर प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की जा सकेगी। प्रदेश के जिन विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त हैं, उन सभी को जल्दी भरा जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 4
कानपुर में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
किसी भी विद्यालय में शिक्षकों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अशासकीय विद्यालयों के 904 शिक्षकों को नियमित कर दिया गया है। इन लोगों की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। बताया कि अनुदानित श्रेणी के शिक्षकों को नियमित करने के लिए जल्द ही एक कमेटी का गठन कर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 
 
विज्ञापन

4 of 4
कानपुर में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : self
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 57 लाख 87 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। यह संख्या पिछली बार की अपेक्षा करीब 9 लाख कम है। यह 9 लाख पिछली बार फर्जी तरीके से विद्यालयों के जरिए प्रवेश कराए गए थे, जो इस बार छंट गए हैं। उन्होंने कहा कि नकल विहीन परीक्षा के लिए सख्त और सुरक्षित इंतजाम किए जा रहे हैं। इससे परीक्षार्थियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें