फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः हमीरपुर जिले की बहू दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने जीता बिग बॉस-12 का खिताब, पति शोएब को गर्व

Mon, 31 Dec 2018 10:37 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
demo
यूपी के हमीरपुर जिले की बहू दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने कलर्स चैनल के मशहूर शो बिग बॉस-12 के विजेता का खिताब जीतकर बुंदेलखंड का मान बढ़ा दिया है। दीपिका के धमाकेदार प्रर्दशन से हमीरपुर के लोगों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। भारी भरकम वोटों और व्यवहार के बल पर दीपिका ने बिग बॉस विजेता का मुकुट अपने सिर सजा लिया है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
demo
शोएब अपनी पत्नी की इस सफलात से बेहद खुश हैं। आज उन्हें अपनी पत्नी दीपिका पर गर्व है। कलर्स चैनल के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' में मुख्य भूमिका निभा चुकीं दीपिका पुणे शहर की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

3 of 10
demo
यूनिवर्सिटी ऑफ़ मुंबई से ग्रेजुएशन करने के बाद करीब तीन साल तक उन्होंने जैट एयरवेज़ में एयर होस्टेस की नौकरी की। स्वास्थ्य सही न होने की वजह से उनको यह नौकरी छोड़नी पड़ी जिसके बाद उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा।
 

4 of 10
demo
दीपिका ने अपने करियर की शरुआत 'नीर भरे तेरे नैना' से की थी। इसके बाद वे 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' धारावाहिक में रेखा का रोल करती नज़र आईं। लेकिन उनको लोकप्रियता 'ससुराल सिमर का' से प्राप्त हुई ।
 
विज्ञापन

5 of 10
demo
इसी सीरीयल में उनकी मुलाकात शोएब इब्राहिम से हुई जिन्होंने दीपिका के साथ लीड कपल का रोल निभाया। शोएब हमीरपुर मौदहा कस्बे के तरौस निवासी मोहम्मद इब्राहिम के पुत्र हैं जो कुछ साल पहले भोपाल जाकर बस गए थे।
 
विज्ञापन

6 of 10
demo
ससुराल सिमर के दौरान दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और इसी वर्ष 22 फरवरी को मौदहा में धूमधाम से शादी की। शादी हिंदू और मुस्लिम दोनों ही धर्म के अनुसार हुई। उनके निकाह में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों ने ही शिरकत की।
 
विज्ञापन

7 of 10
demo
दोनों ने साथ में नच बलिए 8 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। शोएब ने इसके अलावा कई टीवी धारावाहिक जैसे 'रहना है तेरी पलकों की छाओं में', 'कोई लौट के आया है' और 'जीत गई तो पिया मोरे'  में काम किया है।
 

8 of 10
demo
जेपी दत्ता की पलटन से की फिल्मी पर्दे पर शुरुआत
वर्ष 2018 में 7 सितंबर को रिलीज़ हुई जेपी दत्ता की पलटन दीपिका की डेब्यू फ़िल्म है।  
 

9 of 10
demo
1967 में सिक्किम में हुए नाथू ला सैन्य संघर्षों पर आधारित इस फिल्म से बड़े पर्दे पर नज़र आईं दीपिका के बिग बॉस में आने के लिए सबसे अधिक फ़ीस के लिए चर्चा का विषय बनी रहीं। बताते हैं कि दीपिका ने पिछले सीज़न की हिना खान से भी ज्यादा फीस चार्ज की है।
 
विज्ञापन

10 of 10
demo
दीपिका की जिंदगी का इससे भी रोचक पहलू ये भी है कि उनकी दो शादियां हुईं। पहली तीन साल छुपाई, जब तलाक हुआ तो तीन साल तक रिलेशनशिप के बाद फिर सात फेरे लिए।  उनकी लव स्टोरी बेहद रोमांचक है। अपनी मोहब्बत शोएब इब्राहिम से शादी रचाने के बाद दीपिका ने मुस्लिम धर्म अपनाया तो वे ट्रोल भी हो गईं। चलिए हम आपको दीपिका कक्कड़ की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें