फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के जनाजे में नहीं जा पाए विधायक मुख्तार अंसारी, सदमे में छोड़ा खाना-पीना

Mon, 31 Dec 2018 08:35 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
बाहुबली कहे जाने वाले बसपा विधायक मुख्तार अंसारी मां के आखिरी दीदार नहीं कर सके। इसमें कानून की पाबंदी और जेल की दीवारें आड़े आ गईं। मुख्तार मां के अंतिम संस्कार (जनाजा) में शामिल नहीं हो पाए। मां के निधन से दुखी विधायक ने पूरा दिन और रात खाना नहीं खाया। मुलाकातियों से भी दूरी बनाए रखी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
demo pic
मुख्तार अंसारी मऊ से बसपा विधायक हैं। मार्च 2017 में उन्हें बांदा जेल लाया गया था। तब से यहीं हैं। शुक्रवार की रात पैतृक नगर गाजीपुर में उनकी मां राबिया अंसारी का निधन हो गया। वह लगभग 93 वर्ष की थीं। उनके पति सुभानउल्लाह अंसारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। मां के निधन की खबर विधायक को शनिवार को सुबह मिली।
विज्ञापन

3 of 5
demo pic
उन्होंने अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अनुमति की कोशिश की। इलाहाबाद हाईकोर्ट बंद होने के कारण परिजनों और समर्थकों ने एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय में अर्जी दी, लेकिन स्वीकार नहीं हो पाई।

4 of 5
demo pic
इस कारण विधायक मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने नहीं जा पाए। प्रभारी जेल अधीक्षक/जेलर आरके सिंह ने बताया कि विधायक अंसारी ने जेल प्रशासन को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल की अर्जी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
यह भी पता चला है कि मां के निधन की खबर मिलने के बाद मुख्तार अंसारी सदमे में हैं। उन्होंने शनिवार की रात और रविवार दिन में भी खाना नहीं खाया। मुलाकातियों से भी नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें