फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस 2018: ये उपाय बदल देंगे आपकी जिंदगी, पूजन विधि अौर खरीदारी को लेकर जानें सब कुछ

Mon, 05 Nov 2018 10:37 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 19
डेमो पिक
प्रतिवर्ष कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी यानी दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस पांच नवंबर को है। इस दिन लोग अपने घर के दरवाजे के पास दीया जलाते हैं। साथ ही नया बर्तन या सोना-चांदी खरीदते हैं। धनतेरस के दिन कुछ चीजों की खरीदारी आपको कंगाल भी बना सकती है। इसलिए इस दिन सोच-समझ कर खरीदारी करना बेहद जरूरी है। वहीं कुछ चीजें खरीदने से आप मालामाल हो सकते हैं। 
पं. राकेश शुक्ला बता रहे हैं धनतेरस से जुड़ी विभिन्न जानकारी... 
विज्ञापन

2 of 19
डेमो पिक
धनतेरस के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें
- धनतेरस के दिन लोहे के पात्र नहीं खरीदने चाहिए। इस दिन लोहे से बनी कोई भी वस्तु न खरीदें। 
- धनतेरस के दिन धारदार वस्तुएं जैसे- चाकू, कैंची आदि नहीं खरीदनी चाहिए। 
- इस दिन काले रंग की वस्तु की खरीदारी से भी बचना चाहिए। धनतेरस पर काले रंग के वस्तु की खरीदारी अशुभ हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 19
डेमो पिक
- अक्सर लोग धनतेरस के दिन वाहनों की खरीदारी करते हैं। एेसा करने को लोग शुभ मानते हैं। इस दिन वाहनों की खरीदारी में कोई बुराई नहीं है लेकिन उसका पेमेंट धनतेरस के दिन नहीं करना चाहिए। 
- धनतेरस के दिन कोई भी बर्तन खरीदें तो उसमें फल आदि भरकर ही घर लाएं। नया बर्तन खाली घर न लाएं।
- इस दिन राशि के अनुसार ही चीजें खरीदने का प्रयास करें। एेसा करने से जीवन में शुभता आती है। 

4 of 19
डेमो पिक
धनतेरस पर ये खरीदना बेहद शुभ

बर्तन
धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने को शुभ माना जाता है। बर्तन खरीदकर इसे अपने घर की पूर्व दिशा में जरूर रखें।

चांदी के सिक्के
धनतेरस के दिन चांदी और सोने के सिक्के खरीदने को बहुत ही शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन खरीदे सिक्के को दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन में इसको जरूर शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 19
डेमो पिक
झाड़ू खरीदना
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि झाडू खरीदने से आर्थिक संकट, दरिद्रता और नकारत्मक ऊर्जा दूर होती है। दिवाली के दिन झाड़ू का पूजन करके अगले दिन उसका इस्तेमाल करना चाहिए।

श्रीयंत्र
धनतेरस वाले दिन श्रीयंत्र खरीदने पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद जरूर मिलता है। इस दिन खरीदे गए श्रीयंत्र की पूजा लक्ष्मी-गणेश की पूजन करते समय जरूर करें।
विज्ञापन

6 of 19
डेमो पिक
गोमती चक्र
माता लक्ष्मी को गोमती चक्र बहुत ही प्रिय होता है। इसलिए लक्ष्मी कृपा पाने के लिए धनतेरस वाले दिन बाजार से 11 गोमती चक्र जरूर खरीद कर लाएं।

गणेश- लक्ष्मी की मूर्ति
धनतेरस के दिन दिवाली पूजन के लिए बाजार से लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति खरीदना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 19
डेमो पिक
पूजन मुहूर्त
धनतेरस के दिन अमृतसिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और सोम प्रदोष भी पड़ रहे हैं। सूर्योदय से लेकर रात 8:33 बजे तक हस्त नक्षत्र है। यह चंद्रमा का नक्षत्र होता है। इस अवधि में सोना-चांदी, गणेश-लक्ष्मी समेत परिवार की जरूरत का सामान खरीदना शुभ रहेगा। सोमवार रात 11:45 बजे से भद्रा लग जाएगी। इस समयावधि के बाद कोई भी वस्तु नहीं खरीदी जाएगी।

8 of 19
डेमो पिक
मान्यता है कि धनतेरस के दिन ही भगवान धनवंतरि के अमृत कलश से 14 रत्न निकले थे। कानपुर के ज्योतिषी केए दुबे पद्मेश ने बताया कि धनतेरस में दीपदान शाम को 05:14 बजे से 7:50 बजे तक शुभ रहेगा। प्रवेशद्वार पर अनाज की ढेरी लगाकर और दक्षिण दिशा में तिल के तेल दीपक जलाना शुभ रहेगा। 

9 of 19
डेमो पिक
रोग दूर करती है धनवंतरि की पूजा  
आचार्य सत्येंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि भगवान धनवंतरि की पूजा सोमवार रात 8:33 बजे से होगी। भगवान धनवंतरि को हर, बहेड़ा, केसर, आंवला व हल्दी अर्पित करने से रोग और व्याधि दूर होते हैं। यदि चित्र न हो तो स्वास्तिक बनाकर इन पांचों वस्तुओं को अर्पित करें।

10 of 19
डेमो पिक
दीपोत्सव पर एक नजर
पांच नवंबर-  धनतेरस
छह नवंबर- नरक चौदस
सात नवंबर- दिवाली
आठ नवंबर- गोवर्धन पूजा
नौ नवंबर- भाईदूज 

11 of 19
डेमो पिक
करें ये उपाय
- धनतेरस के दिन हल्दी और चावल पीसकर उसके घोल से घर के मुख्य दरवाजे पर ओम बनाने से घर में लक्ष्मी का आगमन बना रहता है।
- नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली को सुबह अगर हाथी मिल जाए तो उसे गन्ना या मीठा जरूर खिलाएं। इससे अनिष्ठों, जटिल मुसीबतों से मुक्ति मिलती है।

12 of 19
डेमो पिक
- नरक चतुर्दशी की शाम को घर में पश्चिम दिशा में खुले स्थान में या घर के पश्चिम में 14 दीपक पूर्वजों के नाम से जलाएं। इससे पितृ दोषों का नाश होता है तथा पितरों के आशीर्वाद से धन और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है।
- दिवाली पूजन में 11 कौड़ियां, 21 कमलगट्टा, 25 ग्राम पीली सरसों लक्ष्मी को चढ़ाए। अगले दिन तीनों चीजें लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे बरकत होती है। 

13 of 19
डेमो पिक
- अशोक के पेड़ की जड़ का पूजन करने से घर में धन संपत्ति की वृद्धि होती है।
- पानी का नया घड़ा लाकर पानी भरकर रसोई में कपड़े से ढककर रखने से घर में बरकत और खुशहाली बनी रहती है। 

14 of 19
डेमो पिक
- इमली के पेड़ की छोटी टहनी लाकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखने से धन में दिनों दिन वृद्धि होती है।

15 of 19
डेमो पिक
- दिवाली के दिन नई झाड़ू खरीदकर लाएं। पूजा से पहले उस स्थान की सफाई कर उसे छुपाकर रख दें। अगले दिन उसका उपयोग करें तो दरिद्रता खत्म होती है।

16 of 19
डेमो पिक
- दिवाली के दिन हनुमान मंदिर में लाल पताका चढ़ाने से घर-परिवार की उन्नति के साथ ख्याति धन संपदा में बढ़ोत्तरी होती है। 
  
आगे की स्लाइड में पढ़ें- ये उपाय अकाल मृत्यु से छुटकारा दिलाएगा...

17 of 19
डेमो पिक
ये उपाय अकाल मृत्यु से छुटकारा दिलाएगा

मान्यता के अनुसार धनतेरस पर एक खास उपाय भी किया जाता है जिससे न सिर्फ अकाल मृत्यु से छुटकारा मिलता है बल्कि घर धन-धान्य से भर जाता है। प्राचीन समय में हेम नाम का एक राजा रहता था। विवाह के कई सालों बाद उसकी एक संतान हुई। जब ज्योतिषियों से राजा ने पूछा तो पता चला की राजकुमार के विवाह के ठीक चार दिन बाद उसकी मृत्यु हो जाएगी। यह बात जानकार राजा और रानी बहुत दुखी हो गए।

18 of 19
डेमो पिक
धीरे-धीरे समय बीतता गया और राजकुमार ने गन्धर्व विवाह कर लिया। विवाह के चार दिन बाद यमदूत राजकुमार के प्राण लेकर चले गए लेकिन राजकुमार की पत्नी के शोक विलाप को देखकर उन्होंने यमराज से पूछा की कोई ऐसा उपाय नहीं है जिससे इंसानों की अकाल मृत्यु न हो सके। 
विज्ञापन

19 of 19
डेमो पिक
यमराज ने इसका उपाय बताते हुए कहा की कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी की रात को जो मनुष्य दक्षिण दिशा की ओर दीप जलाएगा वो अकाल मृत्यु से बच सकता है। तभी से धनतेरस के दिन दीया जलाने की परम्परा की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें