फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझे भी इनके साथ जाना है': पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, दीवार पर सिर पटकती रही गुड़िया, बोली- किसके सहारे रहूंगी

Sun, 14 May 2023 06:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 8
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में बेटे को स्कूल से लेकर घर लौटते समय ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर शव पर शव रखकर ब्रेकर बनवाने और 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी लगाने की मांग करते हुए जाम लगा दिया।

तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी के समझाने पर करीब दो घंटे बाद जाम खुला। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर आई गंभीर चोट दोनों की मौत की वजह बनी। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बैगांव निवासी संदीप यादव (30) सुबह करीब 11 बजे बेटे अनमोल (8) को स्कूल से लेकर घर जा रहा था।

पुरवा से उन्नाव की ओर जा रहे कबाड़ लदे ट्रक ने मंगतखेड़ा चौराहा के पास बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक के पीछे के पहिए से कुचलकर पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को ट्रक सहित रोक लिया औैर मारपीट की।
विज्ञापन

2 of 8
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला
आक्रोशित भीड़ ने लगाया जाम
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। घटना से आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। लोगों ने चौराहा से पहले सड़क पर ब्रेकर बनवाने की मांग की। जाम की सूचना पर पुरवा कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन

3 of 8
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला
तहसीलदार ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन
तहसीलदार अमृतलाल ने ब्रेकर बनवाने के लिए पीडब्लूडी को लिखने और पिता-पुत्र को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

4 of 8
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला
पति और बेटे की एक साथ मौत से गुड़िया बेहाल
बेटे के स्कूल लेने गए पति और बेटे के लौटने का इंतजार कर रही गुड़िया को दोनों की मौत की सूचना मिली तो वह दीवार पर सिर पटकने लगी। बदहवास गुड़िया कई बार बेहोश हुई। वह बार-बार कहती रही वह किसके सहारे रहेगी, उसे भी पति के साथ ही जाना है। लोग उसे बार-बार ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

5 of 8
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला
आज ही दिल्ली जाना था संदीप को
वहीं बेटे और पौत्र का शव शिव प्रसाद और राम दुलारी भी बदहवास हो गईं। गुड़िया के तीन साल की बेटी श्रद्धा है। संदीप दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। साथ में ही छोटा भाई रंजीत भी काम करता है। संदीप एक महीने पहले घर आया था और शनिवार को ही दिल्ली जाना था।
विज्ञापन

6 of 8
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला
आज ही शुरू हुई थी गर्मी की छुट्टी
कक्षा एक में पढ़ने वाले अनमोल की आज शनिवार से ही गर्मी की छुट्टियां शुरू हुई थीं। वह सुबह स्कूल नहीं जाना चाहता था। लेकिन जब पिता संदीप ने जल्दी ले जाने को कहा तो वह स्कूल चला गया। संदीप रोज वैन से स्कूल जाता और आता था।
विज्ञापन

7 of 8
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला
स्कूल से 20 मीटर दूर हुआ हादसा
लेकिन शनिवार को छुट्टी होने से एक घंटे पहले ही संदीप, बेटे को स्कूल लेने पहुंचा। बेटे को बाइक में बैठाकर कुछ घरेलू सामान खरीदा और घर के लिए चला। स्कूल से करीब 20 मीटर चला था। तभी हादसे में पिता और पुत्र दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

8 of 8
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला
संदीप ने बेटे की परवरिश के लिए की थी दूसरी शादी
पहली पत्नी की मौत के बाद संदीप ने दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी पूनम की मौत अनमोल को जन्म देने के बाद हो गई थी। दादी रामदुलारी ने अनमोल को किसी तरह पाला पोषा। पूनम की मौत के करीब तीन साल बाद संदीप ने घरवालों के कहने पर गुड़िया से शादी की थी। गुड़िया से एक तीन साल की बेटी श्रद्धा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें