उत्तर प्रदेश में जालौन के बिलाया गांव में दो पक्षों के विवाद में पहुंचे दरोगा पर नशेबाजों ने जानलेवा हमला कर दिया। दरोगा के साथी सिपाही ने किसी तरह जान बचाई और भागकर थाने पहुंचा, इसके बाद भारी पुलिस फोर्स ने गांव पहुंचकर बंधक बने दरोगा को छुड़ाया। हालत गंभीर होने पर दरोगा को तत्काल उरई मेडिकल कालेज भेजा गया।
विज्ञापन
2 of 6
दरोगा को बंधक बनाकर किया जानलेवा हमला
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर पहुंचे एसपी का कहना है कि 11 नामजद और 15 अज्ञात समेत 26 हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा और 7 सीएलए का मामला दर्ज किया गया है। इनमें से एक महिला समेत आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपियों के पास से लाठी डंडे और तमंचे भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
गांव में फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
एट थाना क्षेत्र के सिपाही देवदत्त की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, शनिवार की रात दस बजे पुलिस को बिलाया गांव निवासी आशिक पुत्र विनोद परिहार ने सूचना देकर बताया कि पड़ोसी सगे भाई कल्लू और राघवेंद्र पुत्र फूलसिंह, राजू पुत्र बालाप्रसाद उनके साथ गालीगलौज कर रहे हैं, इस पर थाने में मौजूद दरोगा रामसनेही वर्मा उसके साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि गांव में काफी भीड़ लगी है।
4 of 6
इसी जगह दरोगा को बनाया था बंधक
- फोटो : अमर उजाला
दरोगा रामसनेही जब कल्लू, राघवेंद्र और राजू को पकड़कर थाने ले जाने लगे तो दोनों के परिजनों ने उन्हें घेर लिया। आसपास के कई महिला पुरुष भी हाथ में लाठी डंडे कुल्हाड़ी लेकर रामसनेही की ओर दौड़े। देवदत्त के मुताबिक, भीड़ का धावा देखकर वह किसी तरह वहां से भागकर थाने पहुंचा। जबकि दरोगा रामसनेही मौके पर ही फंस गए। थाने से पहुंची पुलिस ने देखा कि आरोपियों के नाते रिश्तेदार और पास पड़ोस के कुछ लोग दरोगा रामसनेही के हाथ पैर बांधकर उन्हें सोबरन के घर के बाहर लात घूसों से पीट रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
गांव में पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लाठियां पटककर ग्रामीणों को खदेड़ना शुरू किया। इसके बाद गांव के कुछ और लोग भी पुलिस के विरोध में आकर खड़े हो गए। तब तक कोंच, कैलिया थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई और भीड़ के चंगुल से दरोगा रामसनेही को छुड़ाकर सीधे मेडिकल कालेज भिजवाया। थोड़ी ही देर में उरई, चुर्खी, जालौन, डकोर आदि थानों का फोर्स और पीएसी भी बिलाया गांव पहुंच गई। स्वयं एसपी डा. सतीश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हुआ।
मेडिकल कालेज में दरोगा का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर हैं। एसपी ने बताया कि फूलसिंह और बालाप्रसाद दोनों के परिवार के अलावा कुल 26 लोगों के मामला दर्ज किया गया है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल है। नामजद आरोपियों में बालाप्रसाद पुत्र हल्कू, सोबरन, राजू, आनंद, संजय, दीपू पुत्रगण बालाप्रसाद, राघवेंद्र, कल्लू पुत्रगण फूलसिंह, ऊषा देवी पत्नी संजय, जयमाला पत्नी दीपू, आशा पत्नी आनंद शामिल हैं। आठ आरोपी पकड़ लिए गए हैं, बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है। देर रात पुलिस ने बालाप्रसाद, राजू, संजय, दीपू, कल्लू, राघवेंद्र, जयमाला, सोम को पकड़ लिया है। पुलिस ने 147, 148, 149, 332, 353, 506, 307, 342, 7 सीएलए में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।