उत्तर प्रदेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, कानपुर देहात में एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई, इससे गुस्साए पिता ने बेटी को बेरहमी से कुल्हाड़ी से काट दिया। वहीं, बचाव में आए प्रेमी पर आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
घटना कानपुर देहात के गजनेर थाना इलाके के खनपना गांव की है। यहां एक पिता ने बेटी की उसके प्रेमी के घर में घुसकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। प्रेमी के बीचबचाव करने पर आरोपी ने उसकी भी पिटाई की। युवक के गले पर पैर रखकर दबाने से उसकी हालत खराब हो गई। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कुल्हाड़ी समेत आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
रोते बिलखते मृतक के परिजन
- फोटो : amar ujala
बेटी को प्यार से पाला था
पुलिस हिरासत में फफकते हुए कहा कि मेहनत मजदूरी करके बेटी को प्यार से पाला था। कभी सोचा नहीं था कि ऐसी नौबत आएगी। शिवनाथ के इस कृत्य से गांव के लोग स्तब्ध है। ग्रामीणों ने कहा कि शिवनाथ मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता रहा। गांव में कभी किसी के साथ उसकी कहासुनी नहीं हुई। इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है इस पर लोगों को अभी भी यकीन नहीं हो पा रहा है।
4 of 5
घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
मां घर में होती तो बच सकती थी घटना
खनपना गांव में पिता ने प्रेमी के घर में बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना से तीन दिन पहले उसकी मृतका की मां सीमा देवी मायके चली गई थी। घटना की जानकारी पर वह घर आई और बिलखती रही। उसने कहा कि अगर वह मायके न जाती तो शायद घटना न होती। उसके घर में न होने की वजह से बेटी प्रेमी से मिलने पहुंच गई। छोटे भाई बहन सो गए। उन्हें जानकारी नहीं हो सकी।
बिलखते रहे भाई-बहन
खनपना गांव में बिटान की हत्या के बाद भाई बहन बिखलते रहे। परिवार के लोग कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हुए। बड़ी बहन के शव से लिपट नेहा व प्रिया रोती रहीं। छोटा भाई विवेक भी रो रहा था। जबकि, बड़ा भाई दिनेश भी गुमसुम था।