फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीओ हत्याकांड में नया खुलासा: पापा की कातिल 'परी' ने ऑनलाइन मंगवाया था ये खतरनाक सामान, सच जान पुलिस हैरान

Fri, 24 May 2024 12:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 11
Daughter Killed VDO Father in Kannauj - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के छिबरामऊ कोतवाली इलाके में प्रेमी से नजदीकी के चलते रोकटोक से परेशान होकर वीडीओ पिता की आरी से गला रेतकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार परिवार को बेहोश करने के लिए किशोरी ने क्लोरोफॉर्म का ऑनलाइन ऑर्डर किया था।
विज्ञापन

2 of 11
Daughter Killed VDO Father - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, तीन दिन पहले सोमवार की देर शाम इलाके के एक गांव निवासी ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की 17 वर्षीय बेटी ने खाने में नींद की गोलियां मिला दी थीं। खाना खाने के बाद वीडीओ, उनकी पत्नी और दोनों पुत्र गहरी नींद में सो गए। उसके बाद रात करीब 11:30 बजे बेटी ने आरी के ब्लेड से गला रेतकर वीडीओ की हत्या कर दी थी।
 
विज्ञापन

3 of 11
Daughter Killed VDO Father - फोटो : अमर उजाला
दूसरे कमरे में सो रहे अपने बड़े भाई को भी मौत के घाट उतारने का प्रयास किया, लेकिन नींद खुलने से जान बच गई। भाई की निशानदेही पर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह बाराबंकी व उसके प्रेमी को फर्रुखाबाद बाल सुधार गृह में भेज दिया।

 

4 of 11
Daughter Killed VDO Father - फोटो : अमर उजाला
दूसरी बार बनाया ठोस प्लान 
कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी ने पहले भी सब्जी में नींद की गोलियां मिलाकर हत्या की साजिश रची थी, लेकिन परिजनों के पूरी तरह से बेहोश न होने के कारण वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सकती थी। दूसरी बार में उसने ऑनलाइन क्लोरोफॉर्म मंगवाकर वारदात को अंजाम दे दिया।

 
विज्ञापन

5 of 11
Daughter Killed VDO Father - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
कोतवाल ने बताया कि बिना चिकित्सक के पर्चे के नशीली दवाओं की बिक्री प्रतिबंधित है। किशोरी के प्रेमी को नींद की गोलियां बिक्री करने के मामले में सराय दौलत के एक मेडिकल स्टोर संचालक का नाम प्रकाश में आया है। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को लिखा जा रहा है।

 
विज्ञापन

6 of 11
Daughter Killed VDO Father - फोटो : अमर उजाला
टेस्टिंग में किया वीडीओ बाप का कत्ल
आपको बता दें कि कन्नौज के छिबरामऊ में प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर एक किशोरी ने रिश्तों का कत्ल कर दिया। इंटर की छात्रा ने पहले पूरे परिवार को खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। सबके बेहोश हो जाने पर उसने वीडीओ पिता की आरी से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। दूसरे कमरे में सो रहे भाई पर भी हथौड़ी से हमला किया लेकिन आंख खुलने से उसकी जान बच गई। पुलिस किशोरी और उसके प्रेमी से पूछताछ कर रही है।

 
विज्ञापन

7 of 11
Daughter Killed VDO Father - फोटो : अमर उजाला
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के करीमुल्लापुर गांव में वीडीओ (ग्राम विकास अधिकारी) के पद पर तैनात अजय पाल राजपूत (50) पत्नी मोनी देवी, दो बेटों व 17 वर्षीय बेटी के साथ रहते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात बेटी ने सभी को खाने में पूड़ी सब्जी बनाकर खिलाई। थोड़ी देर बाद सभी को उल्टियां होने लगीं। उसके बाद सभी सोने चले गए। उन्होंने खाने में नशीला गोलियां मिलाए जाने की आशंका जताई।

8 of 11
Daughter Killed VDO Father - फोटो : अमर उजाला
मृतक के बड़े बेटे सिद्धार्थ ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11:30 बजे बहन ने अचानक उस पर भी हथौड़ी से हमला करने की कोशिश की। लेकिन उसकी आंख खुल गई तो बहन के हाथ से हथौड़ी छीन कर फेंक दी। इस बीच किशोरी ने उसके हाथ पर काट लिया। चीख-पुकार सुनकर मां मोनी देवी भी पहुंच गईं। वह दूसरे कमरे में सो रहे पति को बुलाने पहुंचीं तो वे खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े थे। वीडीओ को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

9 of 11
Daughter Killed VDO Father - फोटो : अमर उजाला
पापा की परी बनी उनकी ही कातिल
मृतक वीडीओ अजय पाल राजपूत के दो बेटे और एक बेटी हैं। इकलौती बेटी होने के कारण दंपती की वह लाडली थी। बेटों से ज्यादा दोनों बेटी पर प्यार लुटाते थे। उसकी हर ख्वाहिश को प्राथमिकता से पूरा करते थे। ग्राम विकास अधिकारी को क्या पता था कि जिस बेटी पर वे जान छिड़कते हैं, वहीं एक दिन उनकी मौत की वजह बन जाएगी।

 

10 of 11
Daughter Killed VDO Father - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी बोला, मुझसे मंगाई थीं नींद की गोलियां
किशोरी के प्रेमी ने पुलिस को बताया कि दोनों सिकंदरपुर कस्बे के एक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र हैं। उसका घर किशोरी के घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर है। बताया प्रेमिका ने 10 दिन पहले फोन से यह कहकर नींद की गोलियां मंगाई थीं कि कई दिनों से उसे रात में नींद नहीं आती है।

 
विज्ञापन

11 of 11
Daughter Killed VDO Father - फोटो : अमर उजाला
चेहरों पर नहीं दिखी शिकन
हत्याकांड के बाद पुलिस हिरासत में मौजूद प्रेमी युगल के चेहरों पर किसी भी प्रकार का तनाव या पछतावा नजर नहीं आ रहा था। दोनों पुलिस कर्मियों के सामने ऐसे पेश आ रहे थे जैसे उन्होंने कुछ नहीं किया है। पुलिस अभिरक्षा में प्रेमी ने कई घंटे चैन की नींद ली और जब सोकर उठा। कुछ देर बाद आराम से बैठकर केले खाए। वहीं प्रेमिका के भी चेहरे पर ऐसे हावभाव थे, जैसे उसे अपने पिता की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें