एक लड़की को अपनी बहन के देवर से प्यार हो गया। दोनों के बीच इस प्यार के रिश्ते के बीज एक कार्यक्रम के दौरान पड़े। दोनों के बीच नजदीकियों की भनक घर वालों को लगी। इस बीच उसके रिश्ते के बात दूसरी जगह होने लगी। जैसे ही लड़की को इस बात का पता चला कि उसकी शादी किसी और से होने जा रही है उसने अपनी बात रखने के लिए ये कदम उठाया। मामला यूपी के औरेया जिले का है।
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
शनिवार की सुबह क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने पिता को बुलवा लिया। पिता ने थाने में बताया कि उसकी तीन पुत्रियां हैं। पिछले दिनों उसकी एक बेटी के घर पर कार्यक्रम था। इसी दौरान उसकी बेटी अपने जीजा के छोटे भाई की तरफ आकर्षित हो गई।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
इसकी भनक लगने पर उसने अविवाहित बेटी को घर बुला लिया। घर में बेटी की शादी को लेकर चर्चा होने लगी। तो उसकी बेटी को लगा कि उसकी शादी कहीं और कर दी जाएगी। आश्वस्त किया कि बेटी की मर्जी एवं पसंद से ही शादी की जाएगी। इसके बाद पिता पुत्री अपने घर चले गए।