अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो सावधान हो जाएं। साइबर ठगों की नजर आप पर है। ऑनलाइन शॉपिंग की वेबसाइट से ग्राहकों का व्यक्तिगत डेटा चोरी कर रहे हैं। यही वजह है कि साइबर ठगों के पास आपका नाम, मोबाइल नंबर, बैंक का नाम और खाता संख्या तक उपलब्ध रहती है।
फोन कर वह जैसे ही आपसे ओटीपी पूछते हैं, कुछ ही देर बाद रकम ट्रांसफर हो जाती है। कानपुर में 2018 में साइबर ठगी के 136 मामले दर्ज हुए थे। इस वर्ष जनवरी से अब तक करीब 50 मामले साइबर सेल में पहुंच चुके हैं।