जेसीआई ब्रह्मावर्त की जेसीरेट विंग की ओर से होटल लैंडमार्क में गुरुवार को डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने डांडिया के साथ ढेरों गेम्स खेल के जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
2 of 5
डीजे पर जमकर थिरके कदम
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर पारंपरिक घाघरा-चोली में सजी-धजी महिलाओं ने गुजराती अंदाज में जमकर डांडिया खेला।
विज्ञापन
3 of 5
जमकर झूमी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में सभी ने जमकर डांस किया। डीजे जिम ने रंगीलो म्हारो ढोलना..., डिस्को डांडिया..., नगाड़े संग ढोल बाजे..., उड़ी-उड़ी जाए जैसे रीमिक्स पर सभी को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया।
4 of 5
डांस के साथ गेम्स का तड़का
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सभी ने ग्रुप बनाकर गरबा खेला। इस मौके पर बेस्ट डेकोरेटेड डांडिया का पुरस्कार भी दिया गया।