संगीत की दुनिया में डांस प्रेमियों को थिरकने के लिए मजबूर कर देनेे वाले पॉप सिंगर दलेर मेहंदी का कहना है कि बॉलीवुड को आज भी डांस गीत बनाने के लिए उनका तड़का लगाना पड़ता है। फिल्म बनाने वालों का शुक्र अदा करते हैं कि वह गीतों में दलेर मेहंदी की रिदम लगाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं।
फिल्म बाहुबली के टाइटिल सांग ‘जियो रे बाहुबली’ से एक बार फिर से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले दलेर मेहंदी का कहना है कि वह खुद की सुनते हैं और गीत-गाते, संगीत बनाते समय अपने संगीत प्रेमियों को ध्यान में रखते हैं। गूगल ने भी जियो रे बाहुबली गीत को सबसे ज्यादा सर्च करने वाले की लिस्ट में इस गीत को नंबर एक पर रखा है।
इस गीत का तेलुगू वर्जन सबसे ऊपर है। इसे सात करोड़ लोगों ने अपलोड होते ही सर्च किया है। दलेर बुधवार को स्वरांजलि इंटरटेनमेंट की ओर से हो रहे एक कार्यक्रम में शामिल होने से पहले कानपुर के स्वरूप नगर एक एक होटल में ‘अमर उजाला’ से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
2 of 5
दलेर मेहंदी
- फोटो : अमर उजाला
दलेर मेहंदी का कहना है कि रैप सांग भी अच्छा है लेकिन उसमें अश्लीलता नहीं होनी चाहिए। अभी कुछ दिन पहले ही हनी सिंह के एक गीत में अश्लीलता होने पर आवाज मुखर कर चुके दलेर कहते हैं कि उनके विरोध के बाद उसे हटाना पड़ा। उन्होंने कहा कि दंगल फिल्म में रैप सांग ‘कैसी धाकड़ है’ के बोल बेहतरीन हैं और उसे बेहतरीन अंदाज में फिल्माया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
दलेर मेहंदी
- फोटो : अमर उजाला
दलेर मेहंदी अपने छोटे भाई मीका और उभरते हुए गायक अरिजीत सिंह के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों मीका का अंदाज और अरिजीत की आवाज ने श्रोताओं की बड़ी फेहरिस्त तैयार की है। अपने अंदाज से अपने श्रोताओं को लामबंद किया है। यही वजह है कि आज उन्हें हर जगह पसंद किया जा रहा है। सुखविंदर की आवाज और स्टाइल का जादू तो आज भी बरकरार है। बॉलीवुड में बहुत मेधा है, जो समय-समय पर उभर कर सामने आती है।
4 of 5
दलेर मेहंदी
- फोटो : अमर उजाला
दलेर मेहंदी बिरयानी के बहुत शौकीन हैं और उन्हें कानपुर की बिरयानी के बारे में लोगों और सोशल मीडिया में सुन भी रखा है। यही वजह है कि वह कानपुर आते ही यहां की फेमस और जायकेदार बिरयानी के बारे में जानकारी जुटाते दिखे। उन्होंने बताया कि वह कानपुर आए हैं तो यहां की बिरयानी जरूर खाकर जाएंगे। बाबा बिरयानी के बारे में बताने पर उन्होेंने यह भी पूछा कि वह किस तरह से बिरयानी तैयार करते हैं। इस संबंध में उन्होंने स्वरांजलि इंटरटेनमेंट के निदेशक संदीप श्रीवास्तव से भी जानकारी मांगी।
फिल्म पद्मावती की रिलीज में चल रहे विवाद के बारे में पूछे जाने पर उन्होेंने खुद को इससे अलग रखा। बोले कि यह फिल्म की कहानी से संबंधित मामला है और वह गायक हैं। इस मामले में वह कोई बात नहीं कहना चाहते।