फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

D-Pharma Student Suicide: शाम को वॉलीबॉल खेला…सुबह क्लास जाने से किया इन्कार, साथी बोले- अंतर्मुखी था प्रशांत

Thu, 20 Feb 2025 06:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मंगलवार शाम को प्रशांत ने थोड़ी देर वॉलीबॉल खेला। 14 फरवरी को उसकी बुआ नीति की शादी थी। इसमें वह भी शामिल हुआ था। वहां से वापस आने के बाद से काफी उदास था। उसके पिता राम शंकर शुक्ला का दो साल पहले निधन हो चुका है।
विज्ञापन
1 of 8
D-Pharma Student Suicide - फोटो : amar ujala
कानपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल (जीएसवीएम) मेडिकल कॉलेज के डी-फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र प्रशांत शुक्ला (21) ने बुधवार को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसका शव फाॅर्मेसी हॉस्टल के कमरा नंबर 14 में मिला। घटना के वक्त साथ रहने वाले अन्य छात्र कॉलेज गए थे। वॉर्डन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पुलिस, परिजन और सहपाठी आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। औरैया के बिधूना नवीन बस्ती निवासी प्रशांत ने तृतीय काउंसिलिंग के माध्यम से सितंबर में डी-फार्मा प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था। वह हॉस्टल के कमरे में बलिया निवासी आदित्य कुमार, सुल्तानपुर निवासी अहसान अहमद, औरैया निवासी अभिषेक सिंह और शाहजहांपुर निवासी मोनू सिंह के साथ रहता था।
विज्ञापन

2 of 8
D-Pharma Student Suicide - फोटो : amar ujala
कमरे का दरवाजा भीतर से बंद मिला
31 जनवरी को सेमेस्टर परीक्षा खत्म होने के बाद वह एक फरवरी को अपने पैतृक गांव चला गया था। अभिषेक और मोनू ने बताया कि प्रशांत 16 जनवरी को गांव से वापस लौटा था। तब से काफी गुमसुम रहता था। पूछने पर कभी कोई वजह नहीं बताई। बुधवार सुबह उसने क्लास के लिए जाने से मना कर दिया। शाम चार बजे जब वह लोग लौटे, तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद मिला।
विज्ञापन

3 of 8
D-Pharma Student Suicide - फोटो : amar ujala
आत्महत्या की वजह नहीं बता सके परिजन
काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और कॉल करने के बाद भीतर से कोई आहट नहीं आई, तो वार्डन डॉ. अजय कुमार शर्मा को सूचना दी। बगल के कमरे से मेज मंगाकर रोशनदान से अंदर झांका तो प्रशांत का शव पंखे के कुंडे में चद्दर के सहारे लटकता मिला। इसके बाद अजय शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर स्वरूपनगर सूर्यबली पांडेय ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन, सहपाठी आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। छात्र के मोबाइल को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

4 of 8
D-Pharma Student Suicide - फोटो : amar ujala
बुआ की शादी से लौटा था
सहपाठियों के मुताबिक प्रशांत काफी अंतर्मुखी था। मंगलवार शाम को काफी कहने पर उसने थोड़ी देर वॉलीबॉल खेला। बताया कि 14 फरवरी को उसकी बुआ नीति की शादी थी। इसमें वह भी शामिल हुआ था। वहां से वापस आने के बाद से काफी उदास था। उसके पिता राम शंकर शुक्ला का दो साल पहले निधन हो चुका है।
विज्ञापन

5 of 8
D-Pharma Student Suicide - फोटो : amar ujala
प्रशांत से करीब आधे घंटे बात हुई थी
बैंक कर्मी मामा अखिल कुमार ही उसके सबसे करीबी थे और अक्सर हॉस्टल मिलने आते थे। अखिल ने बताया कि पांच मार्च को शुक्लागंज में उनकी सगाई होनी है। उसकी खरीददारी को लेकर मंगलवार शाम को ही प्रशांत से करीब आधे घंटे बात हुई थी। वह इसकी खरीदारी को लेकर उत्साहित था। उस दौरान एक बार भी नहीं लगा कि वह ऐसा कदम उठा लेगा।
विज्ञापन

6 of 8
D-Pharma Student Suicide - फोटो : amar ujala
फार्मेसी के छात्र-छात्राओं की होगी काउंसलिंग
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कैंपस में फार्मेसी विभाग के डीफार्मा प्रथम वर्ष के छात्र प्रशांत शुक्ला की आत्महत्या की घटना के बाद छात्रावास में सन्नाटा है। प्रशांत के साथी उलझन में हैं कि उसने आत्महत्या क्यों की? उनका कहना है कि वह अपनी बात शेयर नहीं करता था लेकिन उसके चेहरे से ऐसी कोई परेशानी नहीं झलकी। फार्मेसी विभाग हर छात्र-छात्रा की काउंसलिंग कराएगा।
विज्ञापन

7 of 8
D-Pharma Student Suicide - फोटो : amar ujala
परीक्षा का परिणाम भी अभी नहीं आया है
छात्रों से कहा जाएगा कि मिल-जुलकर रहें और एक-दूसरे से दिक्कत शेयर करें। छात्रावास के वार्डन डॉ. अजय कुमार शर्मा का कहना है कि प्रशांत ने ऐसा कदम क्यों उठाया, कारण पता नहीं चल रहा है। परीक्षा का परिणाम भी अभी नहीं आया है। उसने दो दिन क्लास भी जाकर की थी। दो दिन पहले वैवाहिक समारोह से लौटा था। इस संबंध में हॉस्टल के अंतःवासियों से भी बात की गई, लेकिन कारण पता नहीं चला। वह बराबर छात्रावास में जाकर बच्चों से बात करते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
D-Pharma Student Suicide - फोटो : amar ujala
सुबह से चुप रहा और कॉलेज भी नहीं गया
उनकी खैरियत लेते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर सिंह गंगवार ने बताया कि छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को कक्षा में भी काउंसलिंग होती रहती है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि घटना के बाद वह छात्रावास गए थे। प्रशांत अपनी बात शेयर नहीं करता था। सुबह से चुप रहा और कॉलेज भी नहीं गया। पुलिस ने उसका मोबाइल ले लिया है। उससे शायद आत्महत्या का कोई कारण पता चले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें