फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमीट्रिक ठगीः 10 रुपये में 70 रुपये का टॉकटाइम... फिर हुआ खेल, सतर्क रहें कहीं आप भी..

Thu, 18 Jan 2018 11:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में साइबर ठगों ने टॉकटाइम का लालच देकर लोगों को शिकार बनाया। जानिएं किस तरह से ये ठग वारदात को अंजाम देते थे...


 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
काकोरी गांव, चकेरी में 10 रुपये में सिम बेचने के बहाने अंगूठे के निशान (बायोमीट्रिक) लेकर खातों से रुपये निकालने के मामले में पुलिस को सुराग मिला है। पीड़ितों के खातों से रकम बुलंदशहर के रत्नाकर बैंक के जरिए ट्रांसफर हुई थी। साइबर एक्सपर्ट का मानना है कि  इसी बैंक से ही ठग ने बायोमीट्रिक वाली पॉस मशीन ली होगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
22 दिसंबर को एक निजी संचार कंपनी के मोबाइल का सिम 10 रुपये में खरीदने पर 70 रुपये का टॉकटाइम दिलाने के बहाने एक युवक ने काकोरी गांव में कई लोगों का बायोमिट्रिक लेकर आधार कार्ड की कॉपी ले ली थी। कुछ दिनों बाद राजकुमारी, रामनरेश, अभिषेक और अखिलेश के खाते से हजारों रुपये पार हो गए।
 

4 of 5
डेमो पिक
ठगी का मामला उजागर होने के बाद बुधवार को चकेरी पुलिस यूनियन बैंक पहुंची। क्योंकि इस बैंक से दो पीड़ितों के खातों से रुपये निकले थे। बैंक के अफसर ने बताया कि पीड़ितों के खातों से रकम बुलंदशहर के रत्नाकर बैंक से ई - कामर्स (डिजिटल पेमेंट) से ट्रांसफर की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
पुलिस ने मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चकेरी इंसपेक्टर प्रमोद कुमार शुक्ला का कहना है कि जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें