फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक मेरे रुपये नहीं दिलाओगे शादी नहीं होने दूंगा, बाेल..मार दी गाेली

Mon, 12 Mar 2018 12:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
कानपुर सिविल लाइंस स्थित अपार्टमेंट में रहने वाली महिला पर हिस्ट्रीशीटर चांद कुरैशी उर्फ महताब आलम ने लेनदेन के विवाद में फ्लैट में घुसकर गोली मार दी। गोली महिला के हाथ के पंजे मेें लगी है। बदमाश ने महिला के होने वाले दामाद से भी मारपीट की। इसके बाद दामाद का लाइसेंसी रिवाल्वर और चेन भी लूटकर फरार हो गया।

 
विज्ञापन

2 of 4
हाथ में गाेली लगने से घायल गीता गुुप्ता
हिस्ट्रीशीटर ने महिला के दामाद की ही रिवाल्वर छीनकर दो राउंड फायरिंग की। पुलिस ने लूट और हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिवाल्वर, कारतूस और चेन बरामद कर ली है। आरोपी चांद कांग्रेस पार्षद नूर आलम उर्फ अज्जू का भाई है। अपार्टमेंट के जी ब्लॉक के फ्लैट नंबर 104 निवासी गीता गुप्ता की नवीन मार्केट में बुटीक और कॉस्मेटिक आइटम की दुकान है।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
गीता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अनवरगंज निवासी हिस्ट्रीशीटर चांद कुरैशी से एक लाख रुपये उधार लिए थे। आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण वे रुपये नहीं लौटा पा रही हैं। इसी कारण चांद से विवाद चल रहा था। गीता ने बताया कि शनिवार रात उनकी छोटी बेटी शिवानी का मंगेतर रूरा (कानपुर देहात) निवासी दीप गुप्ता घर आया था। इसी बीच रात करीब 12:30 बजे चांद भी उनके फ्लैट पर आ धमका।
 
 
 
विज्ञापन

4 of 4
गीता गुप्ता
दीप ने दरवाजा खोला तो चांद ने उसे धमकी दी। कहा जब तक मेरे रुपये नहीं दिलाओगे शादी नहीं होने दूंगा। इसी बीच उसकी लोड लाइसेंसी रिवाल्वर छीन ली। उन्होंने और बेटियों ने बीचबचाव की कोशिश की तो चांद ने रिवाल्वर से दो राउंड फायरिंग कर दी। हाथ में गोली लगने से खून से लथपथ गीता को देखकर दीप ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गीता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें