यूपी के हरदाेई जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। यहां एक महिला देर शाम घर से घास लेने के लिए खेत की अाेर गई थी। देर रात तक महिला जब नहीं लाैटी ताे परिजनाें ने ढूंढना शुरु किया। देर रात महिला की खून से सनी लाश एक खेत में मिली।
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिंधुवामऊ निवासी श्रीमती (35) पत्नी लल्लन शनिवार शाम घास लेने खेतों की ओर गई थी। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने श्रीमती की तलाश शुरू की। रात 10 बजे महिला का रक्तरंजित शव गांव के पास ही शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रमेश मिश्रा के गेहूं के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर महिला की चप्पल पड़ी थी। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाल आलोक सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। महिला के पति लल्लन ने अज्ञात लोगों पर पत्नी की हत्या करने का आरोप है।
बताया कि पत्नी के गले से मंगलसूत्र, कुंडल, पायल और नाक का फूल भी गायब हैं। वहीं महिला के भाई बनवारीलाल निवासी आटामऊ कोतवाली संडीला ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जताई है। एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।