फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भईया...मां का मंगल सूत्र ही बचा है बाकी सब कुछ लुट गया, इतना बाेल फफक कर राे पड़ा

Wed, 21 Feb 2018 08:13 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
बैंक में डाका डाल कराेड़ाें का माल साफ
यूपी के कानपुर में बैकिंग इतिहास की सबसे आश्चर्यजनक वारदात हुई। बैंक के 32 लाॅकराें काे ताेड़ कर कराेड़ाें का माल साफ कर लिया गया अाैर पुलिस की कान में जूं तक नहीं रेंगा। जब खाताधारकाें काे इसकी जानकारी हुई ताे उनके पैराें तले जमीन खिसक गई। एक युवक अंदर से अाया अाैर अपने भाई काे देखकर बाेला भईया..सिर्फ मां का मंगल सूत्र ही बचा है बाकी सब कुछ लुट गया अाैर फफक कर राे पड़ा। 

 
विज्ञापन

बैंका में डाका पड़ने के बाद फफक कर राे पड़े लाेग

2 of 5
बैंका में डाका पड़ने के बाद फफक कर राे पड़े लाेग
कानपुर में पशुपति नगर के यूनियन बैंक में चोरी की खबर के साथ ही खाताधारकों को पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पहले तो खाताधारकों ने इसे मामूली चोरी समझा, लेकिन जैसे ही उन्हें स्ट्रांग रूम के अंदर लॉकर टूटने की जानकारी हुई तो सभी ने रिश्तेदारों और मिलने वालों को फोन घनघनाना शुरू कर दिया।

 
विज्ञापन

हर अांख दिखी नम

3 of 5
हर अांख दिखी नम
कुछ ही देर में जानकारी पाकर 100 से अधिक लॉकरधारक मौके पर पहुंच गए। सभी ने खातों की जानकारी करनी शुरू कर दी। करीब एक बजे पुलिस ने 32 लॉकरधारकों की सूची चस्पा कराई तो चीख-पुकार मच गई। सभी अपने अपने लॉकर को देखने की मांग करने लगे। कुछ देर बाद ट्रांसपोर्टर आशुतोष गुप्ता को पुलिस ने अंदर बुलाया।

 

बेसुध हाे गए लाेग

4 of 5
बेसुध हाे गए लाेग
करीब 25 मिनट तक अंदर रहने केबाद आशुतोष बाहर निकले तो सामने उनके बड़े भाई सुरेश खड़े थे। उन्हें देखते ही आशुतोष फफक कर रो पड़े, बोले, सिर्फ मां का मंगलसूत्र ही बचा है। बाकी सब लुट गया। इसी तरह पशुपति नगर निवासी उमाकांत ने बताया कि लॉकर में उनकी पत्नी और दो बहुओं के जेवर रखे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बां खामाेश पर अांखें बाेल रहीं थी सब

5 of 5
जुबां खामाेश पर अांखें बाेल रहीं थी सब
कई बार बेटों से कहा कि वह अपना-अपना जेवर अपने पास रख लें, लेकिन कोई नहीं माना। अब सबकुछ चला गया। उनकी जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई भी बैंक प्रबंधन की लापरवाही से चोरी चली गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें