फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्वीटर पर मिली कोर्ट परिसर काे बम से उड़ाने की धमकी, फिर हुअा कुछ एेसा

Tue, 24 Apr 2018 09:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के कानपुर में ट्वीटर पर कोर्ट परिसर काे बम से उड़ाने की धमकी मिल ताे पुलिस प्रशासन के हाेश फाख्ता हाे गए। शरारती और सिरफिरे की धमकी के मद्देनजर पुलिस अफसरों ने कचहरी परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी। दिन भर पुलिसकर्मी कचहरी आने-जाने वालों की निगाहबानी करते रहे।

 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
ट्वीटर पर कोर्ट परिसर में बम धमाके और बवाल की धमकी ने मंगलवार को पुलिस अफसरों की नींद उड़ा दी। देर शाम तक  वहांसब कुछ ठीक-ठाक रहा। इसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। पुलिस ट्वीटर पर धमकी का संदेश भेजने वाले की तलाश कर रही है।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
राघवेंद्र सिंह नाम के एक शख्स ने ट्वीटर पर लिखा कि कोर्ट परिसर में तीन-चार बम विस्फोट किए जाएंगे। तीन अफसरों की सीट के नीचे बम प्लांट कर धमाके किए जाएंगे। चौथा विस्फोट कब और कैसे किया जाएगा। इस बारे में बाद में डिसाइड किया जाएगा। कचहरी में बवाल के बाद बम फोड़े जाएंगे।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
इसके अलावा कई और ट्वीट राघवेंद्र ने किए, जिसमें उसने कई और उल्टी-सीधी बातें लिखी। इसकी जानकारी एसएसपी अखिलेश कुमार को सुबह मिली। इस पर उन्होंने एसपी पूर्वी अनुराग आर्या को मामले की जांच के निर्देश दिए। कचहरी की सुरक्षा बढ़ा दी गई। एसपी ने बताया कि सर्विलांस टीम को ट्वीट करने वाले का पता लगाने का टॉस्क सौंपा गया है। जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें