फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बुआ-भतीजी के शव मिले, पिता की बात ने आईजी को चौंकाया, ऑनर किलिंग की आशंका

Thu, 18 Feb 2021 07:57 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 7
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में बुआ-भतीजी के शव व चचेरी बहन के गंभीर हालत में मिलने से हर कोई हतप्रभ है। तीनों के गले कसे होने, हाथ बंधे मिलने की परिजनों की बात पुलिस नकार रही है। पुलिस की जांच किशोरियों के जहर खाने या खिलाए जाने तक ही सीमित है।
विज्ञापन

2 of 7
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की शक की सुई गैरों के साथ ही किशोरियों के अपनों पर भी घूम रही है। बबुरहा गांव में हुई घटना के बाद देर रात पहुंची आईजी लक्ष्मी सिंह ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मृतक काजल व उसकी भतीजी कोमल के परिजनों से वार्ता की। काजल के पिता सूरजपाल ने एक युवक का नाम लेकर कह दिया कि ‘तुम्हें यह नहीं करना चाहिए था’ यह शब्द सुनते ही आईजी उन्हें किनारे ले गईं और उससे बिंदुवार घटना की जानकारी ली।

 
विज्ञापन

3 of 7
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
चर्चा है कि पिता का इशारा घर के ही किसी अपने की ओर था। इसके बारे में जानकारी लेने के लिए आईजी ने उससे काफी देर तक बात की। तीनों किशोरियों में एक के भाई से भी आईजी ने एक घंटे वार्ता की। इस दौरान कुछ अहम क्लू हाथ लगे हैं।

 

4 of 7
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
बाहरियों के साथ ऑनर किलिंग के शक पर भी पुलिस ने जांच शुरू की है। घटना की शाम दो युवकों को किशोरियों के साथ देखे जाने और पुलिस द्वारा एक को उठाकर पूछताछ किए जाने की भी चर्चा तेज है। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

 
विज्ञापन

5 of 7
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
रोशनी कानपुर के रिजेंसी अस्पताल में भर्ती
रोशनी की हालत गंभीर होने पर उसे बुधवार देर रात कानपुर के सर्वोदय नगर स्थित रिजेंसी अस्पताल लाया गया। रिजेंसी के आईसीयू में भर्ती रोशनी की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। देर रात एडीजी एसएन साबत भी गांव पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 7
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
परिवार में मचा कोहराम
मृतका कोमल दो बहनों में बड़ी है। छोटी बहन मोनिका, मां गोमती, पिता व भाई विशाल का रोकर बुरा हाल रहा। काजल दो बहनों में बड़ी है। छोटी बहन नैंसी और मां बिटोला के अलावा चार भाइयों में सूरज, मनीष, सुमित सपाटू घटना के बाद से बदहवास हैं। किसी को समझ नहीं आ रहा कि किशोरियों के साथ ऐसा किसने किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
सीओ से जताई नाराजगी 
आईजी लक्ष्मी सिंह ने सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर से घटनाक्रम की जानकारी ली तो वह सटीक जानकारी नहीं दे सके। इस पर आईजी ने नाराजगी जताई। कहा कि जो काम आपको करना चाहिए वह मुझे करना पड़ रहा है। अब कोई जानकारी नहीं चाहिए। आईजी और एसपी के कड़े रुख के बाद सीओ परिवार व गांव के अलग-अलग लोगों से पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें