फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में दिल दहलाने वाली घटना, एसपी बोले- खुलासे के लिए गठित की गई छह टीमें, जल्द उठेगा घटना से पर्दा

Thu, 18 Feb 2021 10:32 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : ANI
यूपी के उन्नाव जिले में बुआ-भतीजी के शव व चचेरी बहन के गंभीर हालत में मिलने से हर कोई हतप्रभ है। तीनों के गले कसे होने, हाथ बंधे मिलने की परिजनों की बात पुलिस नकार रही है। पुलिस की जांच किशोरियों के जहर खाने या खिलाए जाने तक ही सीमित है। पुलिस ऑनर किलिंग की आशंका जता रही है।

उन्नाव एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की 6 टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा स्वाट व सर्विलांस टीमें भी काम कर रही हैं। गंभीर किशोरी के बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट खुलासे के लिए अहम हैं। दोनों का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही घटना से पर्दा उठाया जाएगा हालांकि प्रथम  दृष्टया मामला जहर से मौत का प्रतीत हो रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
बबुरहा गांव में हुई घटना के बाद देर रात पहुंची आईजी लक्ष्मी सिंह ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मृतक काजल व उसकी भतीजी कोमल के परिजनों से वार्ता की। काजल के पिता सूरजपाल ने एक युवक का नाम लेकर कह दिया कि ‘तुम्हें यह नहीं करना चाहिए था’ यह शब्द सुनते ही आईजी उन्हें किनारे ले गईं और उससे बिंदुवार घटना की जानकारी ली।

 

 
विज्ञापन

3 of 5
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
चर्चा है कि पिता का इशारा घर के ही किसी अपने की ओर था। इसके बारे में जानकारी लेने के लिए आईजी ने उससे काफी देर तक बात की। तीनों किशोरियों में एक के भाई से भी आईजी ने एक घंटे वार्ता की। इस दौरान कुछ अहम क्लू हाथ लगे हैं।

4 of 5
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
परिवार में मचा कोहराम
मृतका कोमल दो बहनों में बड़ी है। छोटी बहन मोनिका, मां गोमती, पिता व भाई विशाल का रोकर बुरा हाल रहा। काजल दो बहनों में बड़ी है। छोटी बहन नैंसी और मां बिटोला के अलावा चार भाइयों में सूरज, मनीष, सुमित सपाटू घटना के बाद से बदहवास हैं। किसी को समझ नहीं आ रहा कि किशोरियों के साथ ऐसा किसने किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
सीओ से जताई नाराजगी 
आईजी लक्ष्मी सिंह ने सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर से घटनाक्रम की जानकारी ली तो वह सटीक जानकारी नहीं दे सके। इस पर आईजी ने नाराजगी जताई। कहा कि जो काम आपको करना चाहिए वह मुझे करना पड़ रहा है। अब कोई जानकारी नहीं चाहिए। आई और एसपी के कड़े रुख के बाद सीओ परिवार व गांव के अलग-अलग लोगों से पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें