फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वर्दीवाला शैतान': खूनी! पुलिस सबइंस्पेक्टर कुंवर बेधड़क की असली कहानी जानकर दंग रह जाएंगे

Mon, 16 Apr 2018 02:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 12
पुलिस चौकी में हत्या
फतेहपुर जिले का सब इंस्पेक्टर कुंवर बेधड़क खाकी वर्दी पर बदनुमा दाग साबित हुआ है। उसने चौकी के अंदर ही पुलिस हेड कॉन्टेबल को गोली से उड़ा दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 12
पोस्टमार्टम हाउस में विजयीपुर के भड़के ग्रामीण
फतेहपुर की विजयीपुर पुलिस चौकी के अंदर चौकी इंचार्ज ने हेड कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी को सर्विस रिवाल्वर से गोली से उड़ा दिया।
 
 
विज्ञापन

3 of 12
एसपी से चौकी इंचार्ज की शिकायत करते परिजन 
हेड कांस्टेबल के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चौकी इंचार्ज को गिरफ्तार कर लिया।
 

4 of 12
शव ले जाते पुलिस कर्मी
एसपी ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड भी कर दिया है। घटना के पीछे एक शिक्षक के नशे में होने पर उसे चौकी में पीटने और मना करने के बाद भी चालान के लिए थाने ले जाने की कोशिश बताई जा रही है। 
 
विज्ञापन

5 of 12
चौकी इंचार्ज कुर्सी के ऊपर सीएम, डीजीपी, एसपी की लगाए फोटो
फतेहपुर की विजयीपुर पुलिस चौकी में सर्विस रिवाल्वर से चलाई गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी ने सस्पेंड किया
विज्ञापन

6 of 12
पोस्टमार्टम हाउस में विजयीपुर के भड़के ग्रामीण
जालौन निवासी लक्ष्मीकांत सेंगर उर्फ कुंवर बेधड़क को दो माह पहले किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया गया था। इसी चौकी में दो साल से इलाहाबाद जिले के लालापुर थाना क्षेत्र के तरहर गांव (ओड़गी) निवासी हेड कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी (52) पुत्र कैलाश नाथ तिवारी भी तैनात था।
विज्ञापन

7 of 12
इसी कांस्टेबल की हुई हत्या
शनिवार की रात सवा 11 बजे चौकी के पास जूस की दुकान में इलाहाबाद जिले के फाफामऊ केंद्रीय स्कूल में तैनात और जिले के धाता निवासी टीचर दुर्गा प्रसाद सोनकर शराब पीने के लिगिलास मांग रहे थे। वह पहले से भी नशे में थे। दुकानदार ने गिलास देने पर मना कर दिया। इस पर नशे में दुर्गा प्रसाद पुलिस चौकी पहुंच गए।

8 of 12
शिकायत करते परिजन
चौकी के अंदर उनका पुलिसकर्मियों से विवाद होने लगा। पुलिसकर्मियों ने टीचर को कई थप्पड़ भी जड़े।

9 of 12
इसी विजयीपुर चौकी के अंदर हुई वारदात 
हंगामा सुन चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत सेंगर कमरे से दफ्तर में पहुंचे। चौकी इंचार्ज नशे में धुत टीचर का मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान हेड कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी और उसके साथी टीचर को पीटने लगे।

10 of 12
चौकी इंचार्ज
चौकी में घुसकर अभद्रता के आरोप में दुर्गेश टीचर का चालान कराने थाने ले जाने लगा। इस पर चौकी इंचार्ज के रोकने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि चौकी इंचार्ज ने सर्विस रिवाल्वर निकाल कर हेड कांस्टेबल पर गोली चला दी, जो सीने में बाईं तरफ लगी।

11 of 12
चौकी में क्राइम सीन में पड़ा खून 
इसके बाद चौकी इंचार्ज खुद पुलिसकर्मियों के साथ घायल हेड कांस्टेबल को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर हेड कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया गया। हेड कांस्टेबल के बेटे रत्नेश ने चौकी इंचार्ज पर पिता की गोली मारकर हत्या करने की तहरीर दी है। 
विज्ञापन

12 of 12
प्रत्यक्षदर्शी कांस्टेबल कौशलेंद्र द्विवेदी।
इस बाबत आईजी रमित शर्मा ने बताया कि हेड कांस्टेबल के बेटे रत्नेश की तहरीर पर आरोपी दरोगा के खिलाफ हत्या, जानमाल की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें