फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर के नीचे मिली वृद्घा की खून से सनी लाश, फटी थी ब्लाउज की जेब

Thu, 04 Jan 2018 07:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी के हरदाेई ज‌िले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने अाया है। यहां देर रात खाना खाने के बाद एक वृद्घा अपने घर के बाहर छप्पर के नीचे साेने के ल‌िये गई थी। सुबह जब उसकी पाेती उसे चाय देने गई ताे दादी का खून से सना शरीर देखकर उसकी चीख‌ न‌िकल गई। पर‌िजन अंदर से दाैड़ कर अाये ताे खून से लथपथ शरीर में ब्लाउज फटा हुअा था। जान‌िये क्या है पूरा मामला। 

 
विज्ञापन

2 of 5
पर‌िजन
हरदोई के सभंरपुरवा गांव निवासी सुशीला (60) पत्नी बेनीराम बुधवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर बने छप्पर के नीचे सोने गईं थी। वृद्ध के पुत्र परशुराम ने बताया कि उसकी मां रोजाना घर के बार बने छप्पर के नीचे ही सोती थी। बुधवार रात को भी वहीं पर सो रही थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
सुबह जब उसकी पुत्री सारिका चाय देने गई तो सुशीला घायल अवस्था में पड़ी थीं। उनके चेहरे पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। वे लोग आनन फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल आए जहां डाॅक्टराें ने जांच के बाद उन्हें मृत घाेष‌ित कर द‌िया। 
 

4 of 5
डेमो पिक
परशुराम ने बताया कि उसकी मां ने बुधवार को तीस हजार की भैंस बेची थी। उनके पास पहले से ही दस हजार रुपये थे। सुबह उनकी ब्लाउज मेें बनी जेब कटी हुई थी। उससे रुपये गायब थे। उनके गले से सोने के ताबीज और कान के कुंडल भी गायब थे।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
परशुराम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के ल‌िये भेजा गया है। घटना की जानकारी होने पर एसएसआई धनश्याम शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें