फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने जैसे ही खाेला कमरे का दरवाजा, सामने लटक रही थी बेटे की लाश अाैर फिर

Wed, 14 Mar 2018 09:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
बिलखते परिजन
यूपी के शमसाबाद इलाके में उस समय हड़कम्प मच गया जब मां ने बेटे का शव निर्माणाधीन मकान के जंगले से लटका देखा। बेटे का शव देखते ही मां गश खाकर जमीन पर गिर पड़ी। मां ने हत्या कर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

 
 

 

 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
पहाड़पुर गांव निवासी शिवराज सिंह का बेटा पुष्पेंद्र सिंह (22) सोमवार की रात मां गिरजा देवी से कहकर गया कि वह पड़ोसी अशोक शाक्य के घर टीवी पर मैच देखने जा रहा है। रात 12 बजे तक जब पुष्पेंद्र घर लौट कर नहीं आया तो मां उसे ढूंढने निकली। गिरजा अपने निर्माणाधीन मकान में पहुंची तो जैसे ही उन्हाेंने कमरे का दरवाजा खाेला बेटे पुष्पेंद्र का शव जंगले से लटका दिखा।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
शव देखते ही उसकी चीख निकल गई और उसने नजदीक के मकान में रह रहे देवर को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अशोक शाक्य से पूछताछ की। अशोक ने बताया कि रात 10 बजे पुष्पेंद्र के मोबाइल पर एक कॉल आई। इसके बाद वह बात करते हुए घर से चला गया। इसके बाद उसे नहीं पता कि कहा चला गया। उधर, मां गिरजा देवी ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या की गई है। जहां पर वह लटका है।
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
सकी चार फुट ऊंचाई है। जबकि उसके बेटे की पांच फुट ऊंचाई है। ऐसे में उसकी आत्महत्या कैसे कर सकता है। उसका मोबाइल भी गायब है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार की तड़के ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक की जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मोबाइल की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें