सेल्फी का जुनून लोगों में इस कदर छाया हुआ है कि उन्हें अपनी जान की परवाह नहीं है। ऐसे कई नजारे कानपुर में गंगा किनारे देखने को मिले। कानपुर के परमठ स्थित आनंदेश्वर मंदिर के सामने बह रही गंगा में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भारी संख्या में लोग सेल्फी लेते नजर आए।
विज्ञापन
सेल्फी का ऐसा जुनून, मौत की नहीं कोई चिन्ता, देखें तस्वीरें...
2 of 4
जान हथेली पर पुलिस के सामने सेल्फी लेते लोग
- फोटो : अंकित पांडेय
इस दौरान पुलिस की टीमें अपने मोबाइल पर ही व्यस्त रही जबकि कई बार लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ डेन्जर जोन पारकर गंगा किनारे जमकर सेल्फी लेते रहे।
विज्ञापन
सेल्फी का ऐसा जुनून, मौत की नहीं कोई चिन्ता, देखें तस्वीरें...
3 of 4
जान हथेली पर रख कर गंगा किनारे सेल्फी लेते लोग
- फोटो : अंकित पांडेय
पुलिस मूक दर्शक की तरह तमाशा देखती रही जबकि दो दिन पहले ही जिला प्रशासन की बैठक में पुलिस को साफ निर्देश दिए गए थे कि गंगा के किनारे किसी भी दशा में फोटो या सेल्फी खींचने की परमिशन न दी जाए।
सेल्फी का ऐसा जुनून, मौत की नहीं कोई चिन्ता, देखें तस्वीरें...
4 of 4
पुलिस के सामने गंगा किनारे सेल्फी लेते लोग
- फोटो : अंकित पांडेय
पुलिस अधिकारियों ने ये निर्देश दिए थे कि अगर कोई ऐसा करते मिले तो उसे तुरंत पकड़ा जाए। इधर बैरिकेडिंग लगा दी गई थी लेकिन महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह सात बजे से देर शाम तो लोग बेरिकेडिंग क्रॉस कर डेंजरजोन में जाकर सेल्फी लेते देखे गए।