हमलावरों ने एक ही घर की तीन महिलाओं के सिर में गोली मार दी लेकिन पड़ोसियों को आवाज तक नहीं आई। देखिए ऐसा था वहां का माहौल..
विज्ञापन
2 of 7
पेट्रोल पंप मालिक की पत्नी और बहू का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
मामला पंजाब के जालंधर का है, जहां के लाजपत नगर में अज्ञात हमलावर ने वीरवार शाम को पेट्रोल पंप मालिक की पत्नी और बहू का कत्ल कर दिया। हमले में एक अन्य महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही कमिश्नर अर्पित शुक्ला पुलिस अधिकारी समेत वारदात स्थल पर पहुंचे। पुलिस को मौके से दो खोल बरामद हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 7
पेट्रोल पंप मालिक की पत्नी और बहू का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल पंप मालिक जगजीत सिंह के भतीजे रमनपाल ने बताया कि उनके चाचा के दो पंप व एक फैक्टरी है। जगजीत सिंह अपने बेटे अमरिंदर सिंह शंटू के साथ पंप और फैक्टरी का काम संभालते हैं। वीरवार शाम को अमरिंदर सिंह कोठी पर आए तो मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। वहीं अंदर का मेन डोर बंद था। उन्होंने काफी खटखटाया, लेकिन दरवाजा किसी ने नहीं खोला। अंदर से उनकी मां दलजीत कौर की सिसकने की आवाजें आ रही थीं।
4 of 7
पेट्रोल पंप मालिक की पत्नी और बहू का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
इस पर अमरिंदर शंटू ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो मां दलजीत कौर, पत्नी परमजीत कौर व पत्नी की सहेली खुशविंदर कौर नीतू खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थीं। तीनों के सिर पर गोली लगी थीं। मौके पर 108 एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन उसने पुलिस केस कहकर अस्पताल ले जाने से मना कर दिया। बाद में तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, वहां पर दलजीत कौर और खुशविंदर नीतू को मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन
5 of 7
पेट्रोल पंप मालिक की पत्नी और बहू का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं परमजीत कौर की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कोठी की बारीकी से छानबीन की तो पाया कि एक ही अलमारी से कपड़े निकालकर गिराए हुए थे। वहीं नगदी, सोना और अन्य कीमती सामान सुरक्षित था। मौके पर पता चला कि कोठी के सीसीटीवी कैमरे एक दिन पहले ही खराब हुए थे। पुलिस को नौकरानी रीना ने बताया कि कोठी में तीन नौकरानियां अलग-अलग समय पर आती हैं। वह दोपहर को दो बजे आई थी और कामकाज कर कुछ समय बाद चली गई थी। उसने पुलिस को बताया कि अमरिंदर सिंह शंटू व उनकी पत्नी परमजीत कौर के बीच काफी तनाव रहता था।
विज्ञापन
6 of 7
पेट्रोल पंप मालिक की पत्नी और बहू का कत्ल
पुलिस ने जताई वारदात में पहचान वाले के हाथ की आशंका
पुलिस को प्राथमिक जांच में किसी जान पहचाने वाले का हाथ होने की आशंका है। आरोपी ने मुख्य दरवाजे का इस्तेमाल किया और लकड़ी के मेन डोर को चिटखनी लगाकर वह पिछले दरवाजे से निकल गया। पिछला दरवाजा हमेशा लॉक रहता था और उसका इस्तेमाल परिवार नहीं करता था। वहीं पिछले दरवाजे का ताला खोलकर ही आरोपी बाहर गया।
पेट्रोल पंप मालिक की पत्नी और बहू का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस आशंका जता रही है कि आरोपी को कोठी से बाहर निकलने का रास्ता आसानी से पता था। कमिश्नर अर्पित शुक्ला के अनुसार हत्यारे को दरवाजा महिलाओं ने खोला था, इसका मतलब वह पहचान वाला था। कोठी के भीतर किसी भी सामान की तोड़फोड़ या छीनाझपटी की बात नहीं दिख रही है, इसका मतलब हत्यारे का मकसद हत्या करना था। पुलिस ने उन लोगों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है, जो परिवार के करीबी माने जाते हैं। सीसीटीवी कैमरे खराब किए गए थे, इसकी भी जांच की जा रही है। बहरहाल, पुलिस ने इलाके में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है।