फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘योगी राज’ में बेखौफ अपराधी, रेप के बाद लड़की को चाकूओं से गोदकर मार डाला, पेट में फंसा मिला 1 चाकू

Wed, 12 Jul 2017 09:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 2
डेमो पिक
अपराधियों को कानून का भय नहीं रह गया है तभी तो यूपी में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। औरैया जिले में एक लड़की के साथ बदमाशों ने हैवानियत की सारी हदें ही पार कर दीं। रेप के बाद चाकुओं से गोद-गोद कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। 

औरैया कोतवाली क्षेत्र के गांव बरीपुरा-हविलिया बंबा मार्ग पर सोमवार सुबह खेत किनारे झाड़ियों में युवती का शव मिला। शरीर पर चाकू से गोदने के निशान हैं। एक चाकू उसके पेट में धंसा मिला। पुलिस अपहरण के बाद रेप और फिर हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर रही है। युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। गांव के पास स्थित शराब ठेके के मालिक व मैनेजर को हिरासत में लिया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 चेहरे व पेट पर चाकू से कई वार के निशान मिले

2 of 2
डेमो पिक
औरैया क्षेत्र के अटसू-अछल्दा मार्ग पर बरीपुरा से हविलिया जाने वाले बंबे के पास स्थित खेत से सोमवार सुबह बदबू आने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। झाड़ियों के पास युवती का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। युवती सलवार-सूट पहने थी। उसके  चेहरे व पेट पर चाकू से कई वार के निशान मिले, जिससे उसकी आंत बाहर निकल आई थी। पेट में एक चाकू फंसा मिला। शव के पास कान के आर्टिफिशियल बाले और खेत किनारे स्थित बंबे के पास पर्स और चप्पलें मिलीं।

पर्स में ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सके। ग्रामीणों ने भी शव पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खास बात यह है कि शव के पास शराब की बोतलें, नमकीन, गिलास आदि भी पड़े मिले। इससे आशंका है कि अपहरण के बाद युवती के साथ बलात्कार और फिर हत्या की गई है। फिलहाल शव दो दिन पुराना लग रहा है। मौके पर पहुंचे एसपी संजीव त्यागी ने भी ग्रामीणों ने पूछताछ की। शव मिलने वाले स्थान से नजदीक के शराब ठेके के मलिक और मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी का कहना है कि आसपास के थानों में सूचना दी गई है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें