शराब के नशे में एक फूफा ने 'पाप' कर दिया। लेकिन जब उसे समझ में आया कि उसने किया क्या है तो खुद को गोली से उड़ा लिया, देखिए
2 of 7
Batala Murder
घटना पंजाब के बटाला की है, जहां मड़ियांवाला आबादी में करियाना की दुकान चलाने वाला गणेश (35) सोमवार को किसी काम से शहर आया था। करीब 12 बजे वह वापस दुकान पर गया। अभी उसने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी ही की थी कि साथ के घर में रहने वाले उसके फूफा जोगिंदरपाल (60) शराब के नशे में वहां पहुंच गया।
3 of 7
Batala Murder
उसने हाथ में पकड़ी हुई दोनाली बंदूक से बिना किसी बात के पास गणेश की छाती पर दो गोलियां मार दीं। इससे उसकी मौत हो गई।
4 of 7
Batala Murder
हत्या के बाद जोगिंदरपाल ने हवा में फायर किए। बाद में जोगिंदरपाल ने बंदूक से खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली।
5 of 7
Batala Murder
बताया जा रहा है कि फूफा इस बात पर भतीजे से नाराज था कि जब उसकी पत्नी बीते माह बीमार थी तो भतीजे ने उसकी मदद नहीं की थी। इस वजह से उसकी पत्नी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
6 of 7
Batala Murder
स्थानीय लोगों ने बताया कि जोगिंदरपाल पर पागलपन सवार था। वहीं गणेश के घर पर पत्नी, मां और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गणेश की मां कैलाश रानी ने बताया कि उनका जोगिंदरपाल से कोई झगड़ा नहीं था।
सूचना मिलने पर डीएसपी सिटी सुच्चा सिंह और थाना सिविल लाइन की पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल लाइन बटाला के एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी जोगिंदरपाल ने इस वारदात को नशे की हालत में अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सिविल लाइन पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।